फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते रह गए कांग्रेसी दबंग, पिट गए मेयर

Tue, 18 Feb 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर चले हंगामे के बाद आखिरकार मेयर हरफुल चंद कल्याण ने कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन तो कर गया। लेकिन उद्घाटन के तुरंत बाद वहां निकले समय मेयर को जाते जाते भाजपाईयों के गुस्से की मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


किसी ने भीड़ में काम्युनिटी सेंटर के गेट पर मेयर के सिर में मुक्का मार डाल। मुक्का लगने के बाद मेयर को चक्कर तक आ गए।  लेकिन हालात बिगड़ते देखकर कांग्रेसी नेताओं और पुलिस ने मेयर को घेरे में लेकर तुरंत वहां से निकालने में बेहतरी समझी।

इस दौरान मेयर के साथ भीड़ में शामिल कांग्रेसी नेता और पार्षद पूनम शर्मा को लोगों ने धक्के मारे और उसके कुछ महिलाओं ने खींचकर गाली गाचोल करके बत्तमीजि की। हालांकि इस दौरान पूनम शर्मा को यूथ कांग्रेस के नेता हरमेल केसरी, यादविंदर मेहता ने भीड़ के निकाल कर बचा लिया।
विज्ञापन


मेयर को कांग्रेसी नेताओं ने वहां निकाल के बाद हाउसिंग बोर्ड चौराहे के पास निरंकारी सत्संग भवन को जाने वाली सड़क के किनारे पर उसकी कार रुकवा कर उसका हाला जाना और सिर के चोटें देखने के बाद फिर 15 मिनट बाद उनको वहां से निकाला।

क्या है मामला
रविवार को मौली जागरां कांप्लेक्स में बने कम्युनिटी सेंटर और विकास नगर में बने शोपिंग सेंटर व कम्युनिटी सेंटर को उद्घाटन नगर निगम की मेयर से नाराज इलाका पार्षद राजेंद्र कौर रत्तू ने कर दिया था। जबकि नगर निगम के मेयर हरफूल चंद कल्याण ने सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन करना था।

इसके लिए बाकायदा कार्ड छापने के बाद लोगों में बंट चुके थे। जिसके नाराज इलाका पार्षद राजेंद्र कौर रत्तू ने यह उद्घाटन एक दिन पहले कर दिया था।

पार्षद राजेंद्र कौर रत्तू का कहना है मेयर हरफूल चंद कल्याण ने बीना उनको बताये यह उद्घाटन का कार्यक्रम रख दिया। उसके बाद ऊपर से उसका कार्ड में नीचे नाम भी डाल दिया। जबकि उनको किसी तरह की कोई जानकारी नही है।

इलाका पार्षद राजेंद्र कौर रत्तू और पूर्व पाषर्द अनिल दूबे ने कहा कि मेयर कैसे पार्षद की अनुमति के बिना यह उद्घाटन कर सकता है। अनिल दूबे ने कहा कि उन्होंने अपना कार्यकाल के दौरान यह कार्य पास करवा कर 1 नवंबर 2011 को अपने हाथों से नींव पत्थर रखकर इनका काम शुरू करवाया था।

उसके बाद मेयर कैसे उनकी पाषर्द और उनको बिना सहमति लिए इन कार्य का उद्घाटन कर सकता है। जिसके चलते उन्होंने रविवार को ही उद्घाटन कर तीनों जगह पार्षद के नाम की प्लेट लगा दी।

पहले रात को फिर सुबह शुरू हुआ हंगामा
सोमवार सुबह होने वाले उद्घाटन की तैयारियों को लेकर पहले रविवार शाम को नगर निगम के बी एंड आर के अधिकारी शाम को तैयारी करने मौली जागरां, विकास नगर पहुंचे।

उस दौरान भी फिर पार्षद रत्तू और भाजपाईयों ने उनको कोई काम करने नही दिया और वापिस भेज दिया। उसके बाद फिर सोमवार सुबह जब 9 बजे दौरान अधिकारी, कर्मचारी उद्घाटन की तैयारियां करने पहुंचते तो भाजपा नेता अनिल दूबे ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विकास नगर के कम्युनिटी सेंटर में अंदर घुसकर उसका गेट बंद करके अपना कब्जा कर लिया।

जबकि पार्षद रत्तू ने मौली कांप्लेक्स के कम्युनिटी सेंटर पर अपने समर्थकों के साथ बैठ कर अपना कब्जा जमा लिया। इन नेताओं का कहना था कि वह किसी भी हालात में अब दोबारा इन को उद्घाटन नही होने देंगे। यह उनके मान सम्मान की लड़ाई है।

वहीं उद्घाटन के समय साढ़े 11 बजे मौके पर पहुंची कांग्रेसी नेता व पार्षद पूनम, पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा, देवेंद्र बबला, यूथ कांग्रेस के वाइस प्रधान नेता हरमेल केसरी मौके पर पहुंचे और भाजपा नेता और पार्षद रत्तू को समझाने और उनके साथ सौमझता करने के लिए उनको लेकर मौली जागरां पुलिस चौंकी आ गए।

उसके बाद डीएसपी ईस्ट अंजीता चैपियाल के साथ चौंकी में हुई बैठक के दौरान दोनों पार्टियों यह समझाता हुए की दोपहर को डेढ़ बजे मेयर हरफूल कल्याण और मेयर रत्तू के बीच पैदा हुए विवाद को सुलझाने के बाद फिर इन जगहों का उद्घाटन किया जायेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें