चंडीगढ़। मेयर सरबजीत कौर और आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने मंगलवार को 29 लोगों को निगम में पक्की नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा। सेक्टर-38 स्थित महिला भवन में आयोजित कार्यक्रम में मेयर ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि जनसेवा के कार्यों में लोगों के विश्वास को बनाए रखना बड़ी चुनौती है। इसे दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ ही कायम रखा जा सकता है।
आयुक्त ने बताया कि जेई के पद पर अभिषेक तनेजा, अर्पित गहावलत, जीवन ज्योति, शुभम कुमार, सुमित शर्मा, प्रीत एकम सिंह बेदी, सुखरिप्पन पाल सिंह, जसकरन सिंह, जसप्रीत सिंह, प्रदीप कुमार, संदीप को नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं, अभिषेक मोतन को पर्यवेक्षक, विक्रम सिंह, संजीव कुमार, बलराज सिंह, सर्वजीत सिंह, शशांक यादव, सविता देवी को ड्राफ्ट्मैन, राहुल आर्य, लखविंदर सिंह, गुरमीत सिंह को बीएंडआर विभाग में जेडीएम, आशु, रविंदर कुमार को लेखाकार, विवेक इंदर सिंह सैनी, दीपक कुमार सिंह को इनफोर्समेंट विंग में उपनिरीक्षक, चरणप्रीत सिंह को कानून अधिकारी और साहिल ठाकुर को एसडीई पद का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इसके अलावा 26 अन्य कर्मचारियों को उनके नियुक्ति पत्र दे दिए गए।
172 नियमित पदों के लिए निकाली भर्ती
ज्ञात हो कि बीते वर्ष निगम ने 172 नियमित पदों के लिए भर्ती निकाली थी। पंजाब यूनिवर्सिटी ने सभी अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली थी। पास होने वाले लोगों के साक्षात्कार के बाद चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। लगातार रिटायर होते कर्मचारियों के बाद निगम के पास काम करने वाले लोगों की काफी समस्या थी। शहर का इनफोर्समेंट विभाग भी दूसरे विभागों से कर्मचारी मांगकर अपना काम चला रहा है। ऐसे में नई नियुक्ति से इन विभागों को काफी सहूलियत मिलेगी।