फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ सकती है मोदी और आरती मेहरा की मुश्किलें

Tue, 01 Apr 2014 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ टैरीटोरियल कांग्रेस कमेटी (सीटीसीसी) की ओर से यूटी के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर को दी गई शिकायतों के अनुसार 29 मार्च को सेक्टर-34 में भाजपा की भारत विजय रैली में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के भाषण में जहां कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल पर गलत टिप्पणी करने की शिकायत की गई है, वहीं मेहरा की ओर से अपने भाषण में राष्ट्रपिता का अपमान करने की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

हत्या के लिए उकसाने का आरोप

कांग्रेस उपाध्यक्ष डीडी जिंदल की ओर से भेजी गई शिकायत में स्पष्ट किया गया है कि नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण पर पवन कुमार बंसल के खिलाफ झूठे और अपमानसूचक शब्दों का उपयोग किया गया था। मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि भ्रष्टाचार के पवन को यहीं पर गाड़ को, उसे जाने मत दो, यही पर रोक दो। अपनी शिकायत में जिंदल ने यह भी स्पष्ट किया है कि मोदी के इस बयान पर हत्या के लिए उकसाने से संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज हो सकता है।

मोदी और मंच पर बैठे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

शिकायत में लिखा गया है कि मोदी ने ऐसा सिर्फ बंसल की छवि को खराब करने के लिए बोला था क्योंकि उन्हें सच्चाई का पता है। उन्हें यह भी पता ही कि उनके द्वारा उपयोग किए गए शब्द रेलगेट का भी बंसल से कोई लेना देना नहीं है क्योंकि सीबीआई उन्हें क्लीन चिट दे चुकी है। ऐसे में मोदी और मंच पर बैठे अन्य नेताओं के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। बंसल कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

आरती मेहरा और भाजपा के‌ खिलाफ कार्रवाई की मांग

एक अन्य शिकायत में जिंदल ने स्पष्ट किया है कि भारत विजय रैली में आरती मेहरा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है। ऐसा कर मेहरा ने चुनाव आचार संहिता का भी उल्लंघन किया है। मेहरा ने अपने भाषण में कहा था कि मजबूरी का नाम महात्मा गांधी है....। इससे गांधी जी का अपमान हुआ है। ऐसे में मेहरा और भाजपा के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें