फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी सरकार और मोदी पर क्या बोल गए शंकराचार्य?

Mon, 29 Sep 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन कम्युनिस्ट देश होते हुए भी गंगा के महत्व को समझता है, लेकिन हमारी अपनी सरकार इस बात को नहीं समझ रही है। यह बात सेक्टर-21 स्थित कोठी नंबर 2088 में रविवार को पुरीपीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी एक है। स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की क्षमता समाप्त हो गई है। सरकार को चुनौती देनेवाला अब कोई संगठन नहीं बचा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। उनके सामने कई समस्याएं खड़ी हैं।

राज्य सभा में उनके पास बहुमत नहीं है। राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इसी से राज्यसभा में मोदी को ताकत मिलेगी और कुछ हो सकेगा। यह आने वाला समय बताएगा। उन्होंने कहा कि वाजपेयी की सरकार में गो हत्या में वृद्धि हुई। नरेंद्र मोदी से आस लगी है। देखिए क्या होता है। अभी तो बहाना यह है कि उनके पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है।
विज्ञापन


देवालय पूजक परिषद के पदाधिकारियों में लाल बहादुर दुबे, ओम प्रकाश शास्त्री और देवी प्रसाद शास्त्री शंकराचार्य से मिलने वालों से शामिल थे। गोष्ठी में कई लोगों ने धर्म संबंधित प्रश्न पूछे जिसका शंकराचार्य ने उत्तर दिया। उपस्थित सभी लोगों को शंकराचार्य ने प्रसाद दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें