फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब विधानसभा कवरेज में विपक्ष की अनदेखी, हाईकोर्ट पहुंचा मामला, 22 को होगी सुनवाई

Tue, 21 Nov 2023 08:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

याची ने कहा कि वे जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और जनता को पूरा हक है कि वो विधानसभा में अपने प्रतिनिधियों को उनके मुद्दे उठाते हुए देखें। हाई कोर्ट से अपील की गई है कि विधानसभा कवरेज के दौरान सभी को पूरी कवरेज देने का निर्देश जारी किया जाए।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा कवरेज में विपक्ष की अनदेखी का मामला पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान लाइव कवरेज में सिर्फ सरकार और उनके नेताओं को दिखाने और विपक्ष की अनदेखी का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: आम आदमी क्लीनिक का दुनिया में डंका, ग्लोबल हेल्थ सप्लाई चेन सम्मेलन में पंजाब को मिला पहला इनाम

याचिका हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर की गई है और इस पर बुधवार को सुनवाई होगी। बाजवा ने याचिका में बताया कि इस सरकार में जब भी विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाता है तो इसकी लाइव कवरेज के दौरान पूरा फोकस सरकार और इसके नेताओं पर होता है। विपक्ष के नेताओं और मुद्दों की पूरी तरह से अनदेखी की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याची ने कहा कि वे जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और जनता को पूरा हक है कि वो विधानसभा में अपने प्रतिनिधियों को उनके मुद्दे उठाते हुए देखें। हाई कोर्ट से अपील की गई है कि विधानसभा कवरेज के दौरान सभी को पूरी कवरेज देने का निर्देश जारी किया जाए। अभी यह याचिका हाई कोर्ट के रजिस्ट्री में फाइल की गई है, जिस पर 22 नवंबर को सुनवाई होगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें