फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघर हुए मजदूर : हिसार में कई झुग्गियों में लगी भीषण आग, 15 से 20 सिलिंडर फटने की खबर

Thu, 08 Apr 2021 09:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

  • दमकल की सात गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे में पाया काबू
  • मध्यप्रदेश के दमोह जिले के रहने वाले हैं मजदूर
  • 18 अप्रैल को ट्रेन से जाने के लिए करवाया था टिकट, वे भी जले
  • सेक्टरवासियों ने की पीड़ितों की मदद, पुलिस भी मौके पर पहुंची
विज्ञापन
हिसार में आग लगने से जला झुग्गियों का सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के सेक्टर-16-17 में बनी झुग्गियों में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि 25 से 30 झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं। आग लगने से झुग्गियों में रखा सामान जल गया। गनीमत रही कि किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। आग की लपटें के साथ ही धुएं का गुब्बार आसमान में काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। 

विज्ञापन


सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सात गाड़ियों ने करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट थाना और सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके साथ ही दो एंबुलेंस और नायब तहसीलदार ललित कुमार जाखड़ भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

उधर, नगर निगम ने सभी पीड़ितों के लिए सेक्टर 16-17 के सामुदायिक केंद्र में रहने का इंतजाम किया है। बताया जा रहा है कि यहां पर करीब 150 झुग्गियां बनी हैं और मध्यप्रदेश के दमोह जिले के लोग रहते हैं। वहीं पीड़ितों का कहना है कि यह आग किसी नशेड़ी ने लगाई है। मामले की सूचना पर मेयर गौतम सरदाना ने पीड़ितों का हालचाल जाना और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं 70 एकड़ में फैली इस जगह के मालिक करनैल सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की खुद मदद करने के साथ प्रशासन से भी मदद करने की गुहार लगाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें