फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ राख

Sat, 31 Dec 2022 10:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)

सार

दमकल विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें आग की सूचना सुबह 6:00 बजे मिली थी। तब से लेकर अब तक दमकल विभाग की सभी 10 गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के सनौली रोड पर सोहम आश्रम धाम के पास गांव निंबरी की एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। इस आगजनी की घटना में फैक्ट्री में टेक्सटाइल का लाखों रुपये का कच्चा और पक्का माल जलकर नष्ट हो गया है। यह आग राधिका टेक्सटाइल नाम की फैक्ट्री में लगी बताई जा रही है। इसके बाद से दमकल विभाग की 10 गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं। 

विज्ञापन


अभी तक आग पर काबू नही पाया जा सका है, वहीं आग लगने के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। दमकल विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें आग की सूचना सुबह 6:00 बजे मिली थी। तब से लेकर अब तक दमकल विभाग की सभी 10 गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें