फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Ludhiana: जींस पैंट बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Wed, 30 Nov 2022 06:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

फैक्टरी मालिक केशव वर्मा के अनुसार आग में कच्चा माल और तैयार सामान जलकर राख हो गया है। मशीनों को भी काफी नुकसान हुआ है। बाकी जांच की जा रही है कि आग कैसे लगी है। 
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में जींस की पैंट बनाने वाली फैक्टरी युवराज इंटरनेशनल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हुए तो जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की करीब पांच से सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाना शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अभी तक की जांच के दौरान पता चला कि आग शार्ट सर्किट से लगी हो सकती है। बाकी फायर विभाग की टीम जांच करने में जुटी है। 

विज्ञापन


युवराज इंटरनेशनल के मालिक केशव वर्मा ने बताया कि उनकी फैक्टरी में जींस की पैंट बनती है। फैक्टरी में बुधवार की सुबह करीब 70 लोग काम कर रहे थे। वह अपने दफ्तर में पूजा पाठ कर रहे थे। इसी दौरान फैक्टरी में अचानक आग लग गई और फैक्टरी के कर्मचारियों ने शोर मचाया और बाहर भागे। 

उन्होंने बाहर जाकर पहले सभी कर्मचारियों को पीछे कराया और बाकी लोगों को अंदर से सही सलामत बाहर निकाला। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाना शुरू किया लेकिन जब लोग आग पर काबू पाने में कामयाब नहीं हो सके तो उन्होंने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के कुछ समय बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पहुंच गई। 
विज्ञापन


फायर कर्मचारियों ने भी आते ही आग पर काबू पाना शुरू किया। इसके बाद भी करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। केशव वर्मा के अनुसार आग में कच्चा माल और तैयार सामान जलकर राख हो गया है। मशीनों को भी काफी नुकसान हुआ है। बाकी जांच की जा रही है कि आग कैसे लगी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें