कारगिल दिवस पर देश जहां विजय दिवस मना रहा है वहीं शहीद फौजी के माता-पिता न्याय की आस में 2 वर्षों से भटक रहे हैं। मामला है पंजाब के मोगा का। एक शहीद फौजी के बुजुर्ग माता-पिता ने जिला सचिवालय में जाकर सेहत विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है।
साथ ही धमकी दी है कि अगर उन्हें इंसाफ न मिला तो वे मरणव्रत पर बैठने को मजबूर होंगे। जनरल सहायक टू डिप्टी कमिश्नर कम जिला शिकायत अफसर अनीता दर्शी ने 27 जुलाई को दोनों पक्षों को अपना पक्ष पेश करने को तलब कर लिया है।
जिला बठिंडा के गांव लहरा खाना (नथाना) निवासी दंपति हरबंस सिंह और रणजीत कौर ने जिला प्रशासन को दी शिकायत में कहा कि उनके फौजी बेटे निर्मल सिंह के शहीद होने बाद से उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। उन्होंने कहा है कि उनका इकलौता बेटा निर्मल सिंह 28 जनवरी 2007 को फौज में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया था।