शहीद गुरसेवक सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव में पहुंच चुका है। इस दौरान उनकी मां-बहनों और मंगेतर का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
2 of 10
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
जम्मू कश्मीर के पुंछ में कृष्णा घाटी में पाकिस्तान की गोलाबारी में पंजाब के तरनतारन के बहादुर सैनिक गुरसेवक सिंह भी शहीद हो गए थे। काफी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनकी मंगेतर भी श्रद्धांजलि देने के लिए परिवार संग पहुंची। परिवार के सदस्यों ने उनके दर्शन किए ।
ये भी पढ़ें: शहीद गुरसेवक सिंह के बारे में जानिए सबकुछ, जानकर गर्व करेंगे उसपर
विज्ञापन
3 of 10
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
आज सवेरे जैसे ही शहीद का शव गांव पहुंचा, कोहराम मच गया। मां बलजीत कौर जहां बेटे का शव देख-देखकर बेसुध हो रही थीं, वहां बहनों रमनजीत और कवलजीत का भी बुरा हाल है। हर किसी की आंख नम है। सिर्फ घर ही नहीं तरनतारण जिले का वराना लालपुर गांव गम में डूबा है। नाते रिश्तेदारों के अलावा दोस्तों की आंखें भी नम हैं, लेकिन सबको फक्र है कि गुरसेवक ने देश के लिए कुर्बानी दी।
4 of 10
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
बेटे के लिए क्या-क्या सपने संजोए थे, सभी अधूरे रह गए। इतना कहते ही गुरसेवक की मां बेसुध हो गई। गुरसेवक की 13 फरवरी को शादी होनी थी। तीन महीने पहले सगाई हुई थी। इसीलिए वो सभी तैयारियां खुद ही कर गया था। मां को बोलकर गया था कि जल्दी ही आकर घर में पेंट भी करवा जाऊंगा। घर में सबसे छोटा था, इसलिए सभी का दुलारा था गुरसेवक सिंह।
विज्ञापन
5 of 10
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
गुरसेवक सिंह का भरा पूरा परिवार है। माता-पिता, भाई और दो बहनें हैं। राखी पर गुरसेवक बहनों से राखी बंधवाने आए थे और वादा करके लौटे थे कि अगली बार आएंगे तो शादी करेंगे, लेकिन ये नहीं सोचा था कि सेहरा बंध नहीं पाएगा और बेटा तिरंगे में लिपटकर आएगा। तीन दिन पहले ही गुरसेवक ने बहनों को फोन किया था, लेकिन ये नहीं सोचा था कि वो आखिरी बात होगी।
विज्ञापन
6 of 10
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
गुरसेवक सिंह जम्मू कश्मीर में पुंछ की कृष्णाघाटी में लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात थे। पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग के दौरान गुरसेवक सिंह को भी गोली लगी और वो देश के लिए शहीद हो गए। गुरसेवक सिंह 2013 में सेना में भर्ती हुए थे। वो सिख रेजीमेंट के सिपाही थे। देश के लिए मर मिटने के जुनून के साथ गुरसेवक ने सेना की वर्दी पहनी थी और वाकई वो देश के लिए मर मिटे।
विज्ञापन
7 of 10
शहीद गुरसेवक सिंह
पिता बलविंदर सिंह भले ही पुत्र की शहादत की खबर के बाद आंखों से आंसू बहा रहा था, लेकिन बार-बार गर्व से ये कह रहा था कि देश-कौम दे लेखे लग्ग गिया ऐ अज्ज मेरा गुरसेवक। 25 मार्च 2013 को सिख रेजिमेंट में भर्ती हुआ 23 वर्षीय गुरसेवक सिंह दो बहनों का बड़ा भाई था।
8 of 10
शहीद गुरसेवक सिंह
गुरसेवक तरनतारन जिले के गांव वराणा के थे। पिता बलविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें जवान बेटे के जाने का दुख तो है, लेकिन गर्व भी है कि बेटा देश के लिए कुर्बान हुआ। शहीद गुरसेवक के चचेरे भाई जोरावर सिंह ने कहा कि वह आर्मी ज्वाइन कर शहीद भाई गुरसेवक सिंह की मौत का बदला आतंकियों घुसपैठियों को मार कर लेगा।
9 of 10
शहीद गुरसेवक सिंह
जुलाई माह में तीन माह की छुट्टी काटने जब गुरसेवक सिंह अपने घर आया तो गांव नागोके के पूर्व सैनिक दलबीर सिंह की बेटी के साथ उसकी मंगनी हुई। 12 फरवरी 2017 को विवाहित जीवन में बंधने जा रहा गुरसेवक सिंह जम्मू-कश्मीर स्थित लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) की कृष्णाघाटी पर तैनात था।
22 सिख रेजिमेंट के सिपाही गुरसेवक सिंह को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के दौरान शहादत देने की खबर जब गांव पहुंची तो परिवार में मातम पसर गया। मां बलजीत कौर, बहनें रमनजीत कौर, कंवलजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं शहीद गुरसेवक सिंह का बड़ा भाई जसबीर सिंह गहरे सदमे में था।