फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियां बंद करने के विरोध में आया व्यापार मंडल

Sun, 02 Mar 2014 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विभिन्न फेजों एवं सेक्टरों में लगने वाली अपनी सब्जी मंडी बंद करने के विरोध में व्यापार मंडल भी खुलकर उतर आया है। व्यापार मंडल की इसी मामले को लेकर शनिवार को एक आपात मीटिंग हुई। इसमें इस मामले पर गंभीरता से विचार किया गया। व्यापार मंडल के मेंबरों का कहना है कि मंडियां बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी आम लोगों और सीनियर सिटीजन को ही होगी।
विज्ञापन


क्योंकि वे लोग सेक्टर-65 में बनी नई एसी सब्जी मंडी तक तो नहीं जा सकते हैं। ऐसे में उन्हें मजबूरी में मंहगी सब्जियां खरीदनी पड़ेगी। वहीं, लोगों को ताजे फल व सब्जियां नहीं मिल पाएगी। व्यापर मंडल के सदस्यों का कहना है कि मंडी बोर्ड को इस दिशा में कोई भी फैसला लेने से पहले लोगों का पक्ष जरूर देखना चाहिए था।

व्यापार मंडल ने मंडी बोर्ड से अपने इस फैसले पर विचार करने अपील की है। हालांकि शनिवार को फेज-छह में मंडी लगी। जिसमें काफी संख्या में लोग शॉपिंग के लिए पहुंचे। दूसरी तरफ नई मंडी में कम ही लोग पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें