फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में आज पहली बार, सुखना लेक टू मटका चौक नाइट मैराथन

Sat, 23 Jul 2016 12:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
मेरठ मैराथन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में पहली बार शनिवार रात को ‘रन द नाइट ग्लो रन’ मैराथन का आयोजन होगा। चंडीगढ़ में महिलाएं रात को भी महफूज हैं यह संदेश देने के लिए पर्यटन विभाग और चंडीगढ़ रनर्स मिलकर इस मैराथन का आयोजन करवा रहे हैं।
विज्ञापन


यह मैराथन सुखना लेक से कैपिटल कॉम्प्लेक्स होते हुए मटका चौक के बीच आयोजित होगी। गृह कम पर्यटन सचिव अनुराग अग्रवाल इस मैराथन को सुखना लेक से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मैराथन रात 9 बजे से शुरू होकर रात 12:30 बजे तक चलेगी। इस दौड़ में प्रोफेशनल्स भी हिस्सा लेंगे। प्रतिभागियों को टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट भी दी जाएगी। 

मैराथन का पूरा रूट रोशनी से जगमग होगा। पेड़ों के ऊपर लाइटें लगाई गईं हैं। इससे पहले चंडीगढ़ में मैराथन सुबह ही हुई हैं और उनका रूट भी सुखना लेक से कैपिटल कॉम्प्लेक्स चौक या लेक का रेगुलेटरी एंड रहा है। पहली बार मैराथन रात में होगी और रूट भी सुखना लेक से मटका चौक होगा। इस रूट पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ट्रैफिक और टूरिस्ट पुलिस भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें