फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थ डे पर मैराथन: पंजाब यूनिवर्सिटी में पर्यावरण बचाने के लिए दौड़े विद्यार्थी, कुलपति का आह्वान-कम करें गाड़ियों का इस्तेमाल

Fri, 22 Apr 2022 09:50 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के डिफेंस विभाग की ओर से अर्थ डे के मौके पर शुक्रवार सुबह मैराथन और वाकथान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
पीयू में अर्थ डे पर मैराथन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के डिफेंस विभाग की ओर से अर्थ डे के मौके पर शुक्रवार सुबह मैराथन और वाकथान का आयोजन किया गया। मैराथन का उद्देश्य युवाओं में सुबह जल्दी उठकर दौड़ लगाने और व्यायाम की आदत को व्यवहार में शामिल करना था। मैराथन को पीयू के कुलपति राजकुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


इस दौरान प्रोफेसर सत्यवीर सिंह ने छात्रों को कम दूरी के कार्य के लिए पैदल सफर करने या साइकिल का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर ने छात्रों को कहा कि पीयू परिसर में विद्यार्थियों के लिए हर थोड़ी दूर पर साइकिल स्टैंड की व्यवस्था की गई है, जिससे गाड़ियों का इस्तेमाल कम किया जा सके और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। इसमें विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें