फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: जीएमसीएच 32 में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के कई छात्रों के परीक्षा देने पर रोक , कम उपस्थिति के कारण नहीं मिली अनुमति

Fri, 04 Mar 2022 02:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मानक के अनुसार उन छात्रों की फिजियोलॉजी में उपस्थिति बहुत कम होने के कारण उनके परीक्षा देने पर रोक लगाई गई है। गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण पहले से ही फिजिकल कक्षाओं पर रोक लगी हुई थी।
विज्ञापन
जीएमसीएच 32 में पहुंचे छात्रों के अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सेक्टर 32 में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के लगभग डेढ़ दर्जन छात्रों का अटेंडेंस मानक से कम होने के कारण उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई है। रोल नंबर न दिए जाने पर वे छात्र अपने अभिभावकों के साथ शुक्रवार को जीएमसीएच 32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल से मिलने पहुंच गए। 

विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मानक के अनुसार उन छात्रों की फिजियोलॉजी में उपस्थिति बहुत कम होने के कारण उनके परीक्षा देने पर रोक लगाई गई है। गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण पहले से ही फिजिकल कक्षाओं पर रोक लगी हुई थी। ऑनलाइन क्लास के जरिए पाठ्यक्रम पूरा करवाया गया है। लेकिन उसमें भी उन छात्रों की उपस्थित बहुत कम होने के कारण  उनको इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल छात्र और उनके अभिभावक कॉलेज प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस संबंध में कोई भी निर्णय उनके स्तर पर नहीं लिया जा सकता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें