फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाह में छोड़ी बच्ची को अपनाने आगे आए लोग

Mon, 25 Jan 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में रह रहे लोगों ने भी पीर की दरगाह में छोड़ी नवजात बच्ची की सलामती की दुआ मांगी तो शहर के लोगों ने भी मासूम के लिए हाथ बढ़ाया। बता दें कि बच्ची के मां-बाप ने पिंजौर नालागढ़ रोड पर मॉडल कालोनी स्थित पीर की दरगाह में करीब दो दिन की बच्ची को कपड़ों में लपेट कर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया और खबरों के माध्यम से जब शहर में इस घटना का लोगों को पता चला तो सभी बच्ची की सलामती की दुआ मांगने लगे। शहर की शिव कॉलोनी से जाकर दुबई में रह रहे हेमंत तोमर ने बच्ची की सलामती की दुआ मांगते हुए कहा कि वह मां-बाप अभागे हैं। जिन्होंने इस नन्ही सी जान को ठुकराया है। वहीं शहर के बलजीत सिंह बल्ली ने बच्ची के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए हाथ बढ़ाया।

चंद्रपाल राणा ने इस घटना पर दर्द बयां करते हुए उन लोगों को कड़ी सजा देने की बात की जो इस तरह का जघन्य अपराध करते हैं। उन्होंने भगवान से कामना की कि इस नन्ही सी जान को इस जहान की सारी खुशियां दें। वहीं प्राइमरी हेल्थ सेंटर पिंजौर के प्रभारी मनीश ने बताया कि नन्हीं बच्ची को शनिवार रात को ही पंचकूला सेक्टर-6 के अस्पताल में भेज दिया गया था और वह पूरी तरह स्वस्थ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें