फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू, कई की मौत, आपको भी दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान

Sun, 10 Feb 2019 09:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर/बरनाला (पंजाब)
विज्ञापन
swine flu - फोटो : File Photo
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी स्वाइन फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है। पंजाब के बरनाला में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शनिवार सुबह अबोहर के गोबिंद नगरी निवासी एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। इससे पहले भी अबोहर में स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोबिंद नगरी निवासी करीब 38 वर्षीय संजय कुमार को कुछ दिन पहले ही बुखार हुआ और लगातार कई दिनों तक जब बुखार नहीं उतरा तो उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन कोई आराम न मिलने पर उसे मेदांता अस्पताल श्रीगंगानगर में दाखिल कराया गया। जहां उसे स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। लेकिन स्थिति में कोई सुधार न होते देख उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया। हालांकि शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

swine flu - फोटो : File Photo
बता दें कि शनिवार से एक सप्ताह पूर्व ही गांव कंधवाला अमरकोट निवासी करीब 36 वर्षीय मनफूल राम की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की पहले भी मौत हो चुकी है। इस बारे में सरकारी अस्पताल की एसएमओ डॉ. अमिता चौधरी ने बताया कि सरकारी अस्पताल से अब तक स्वाइन फ्लू से पीड़ित दो लोगों को रेफर किया जा चुका है, जिनमें से दोनों की मौत हो गई। 

बरनाला में स्वाइन फ्लू से अब तक चार मौतें
बरनाला में स्वाइन फ्लू से अब तक 3 महिला व एक पुरुष की मौत हो चुकी है। पहली मौत गांव गहिल के नौजवान मंदिर सिंह की हुई। इसके बाद हंडिआया के वार्ड नंबर 9 में जसवंत कौर स्वाइन फ्लू का शिकार बनीं। गांव धनेर की बलवंत कौर और राही बस्ती में एक महिला की स्वाइन फलू से मौत हो चुकी है।

सिविल अस्पताल के डॉ. एसएमओ जसवीर औलख व मनप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि स्वाइन फ्लू में बुखार, तेज ठंड लगना, गला खराब हो जाना, मांसपेशियों में दर्द होना, तेज सिरदर्द होना, खांसी आना, कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण होते हैं। खांसते व झींकते समय मुंह पर रुमाल रखे। हाथों को साबुन से धोएं। हाथ मिलाने से बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें