डॉ. सुभाष शर्मा ने बताया कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर नियुक्त हो चुके पहले सिख व अरुणाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर व कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरुद्ध विधानसभा चुनाव लड़ने वाले जनरल जेजे सिंह (पटियाला), पूर्व विधायक शरणजीत ढिल्लों के छोटे भाई पंजाब मिल्कफैड चेयरमैन अजमेर सिंह (लुधियाना), एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश मंत्री व यूथ डेवलपमेंट बोर्ड पंजाब के महामंत्री कर्ण लेहल (मानसा), पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश मंत्री व पंजाब कांग्रेस के पूर्व ऑर्गनाइजिंग मंत्री व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एडवोकेट सुरिंदर पल सिंह आहलुवालिया (चंडीगढ़), रणवीर कॉलेज संगरूर के अध्यक्ष विशाल (संगरूर), संगरूर के सभी स्कूलों के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह (संगरूर), एसएस संधू (पटियाला), समाजवादी पार्टी के नेता बलराम सिंह यादव और सामाजिक कार्यकर्ता अमरजीत सिंह (मोहाली) अपने साथियों समेत भाजपा का दामन थाम लिया है।
सिद्धू ने भगवंत मान को दी बधाई
सीएम चेहरा बनने पर भगवंत मान को नवजोत सिंह सिद्धू ने बधाई दी। वहीं कहा कि दिल्ली अभी दूर है। सिद्धू मंगलवार को अपने हलके के एक पार्षद के घर पहुंचे थे। सिद्धू ने कहा कि माइनिंग माफिया पर रोक लगाने के लिए पंजाब कारपोरेशन सिस्टम की आवश्यकता है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर शराब के ठेकेदारी में भी ऐसा ही होगा।
सिद्धू ने कहा कि ठेकेदारी किसी के पास होती है तो चला उसे कोई और रहा होता है। स्टेट में इसके लिए कारपोरेशन बनाया जाना ही इसका एकमात्र हल है। उन्होंने कहा कि रेत माफिया के ठेकेदार पुरानी पर्ची पर ही पठानकोट से ट्रक के जरिए अवैध माइनिंग कर रहे हैं। इसके तहत प्रति ट्रक बीस हजार रुपये लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगा इसके सारे पैसे सरकार के खजाने में आएंगे। किसी ने अपने कुक के नाम पर तो किसी ने अपने किसी रिश्तेदार के नाम पर ठेका ले रखा है। ईडी के छापे पर सिद्धू ने कहा कि किसी पर रेड होने से वह अपराधी नहीं हो जाता।