फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Common Eligibility Test: सीईटी में कई खामियां, किसी का परीक्षा केंद्र दूर, कई को रोल नंबर नहीं मिले

Wed, 02 Nov 2022 09:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लाडवा के राजबीर सिंह ने बताया कि उसने अपना फार्म सही भरा था, लेकिन अब सेंटर के लिए देखा तो उसे स्थान पर महिला का फोटो गया है। साथ ही उसे कुंवारा होते हुए भी शादीशुदा दिखाया गया है।
विज्ञापन
संयुक्त पात्रता परीक्षा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

5 व 6 नवंबर को होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) से पहले लगातार खामियां सामने आ रही हैं। फीस जमा कराने के बावजूद सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों के रोल नंबर नहीं आए हैं। काफी संख्या में अभ्यर्थियों के नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि समेत फोटो भी बदल दिए गए हैं। पुरुष के स्थान पर महिला और महिला के स्थान पर पुरुष तक के फोटो लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


दावा किया गया था कि सभी के परीक्षा केंद्र 150 किलोमीटर के दायरे में रहेंगे, लेकिन केंद्र 200 किलोमीटर तक हैं। महिलाओं के परीक्षा केंद्र भी दूसरे जिलों में आए हैं। तमाम समस्याओं को लेकर अभ्यर्थी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय पहुंचे और कहा कि कई दिन से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन यहां पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। केवल आश्वासन मिल रहे हैं, उन्हें चिंता है कि बिना रोल नंबर के परीक्षा कैसे दे सकेंगे। वहीं, परीक्षा केंद्र दूर दिए जाने को लेकर भी अधिकतर अभ्यर्थी परेशान हैं। हिसार के अभ्यर्थियों को अंबाला, चंडीगढ़ के सेंटर दिए हैं, जबकि मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम के अभ्यर्थियों को करनाल, जींद, हिसार आदि जिले अलॉट किए गए हैं। 

तकनीकी खामी से किसी को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा : खदरी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि तकनीकी खामी के चलते किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा देने से वंचित नहीं किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों के दस्तावेज मैनुअली चेक किए जाएंगे और सही परीक्षार्थी को परीक्षा देने दी जाएगी। इस संबंध में सभी परीक्षा केंद्रों को अवगत करा दिया गया है। अगर कोई अभ्यर्थी फोटो अपलोड नहीं कर पाया है तो उसे भी परीक्षा से दूर नहीं किया जाएगा। जहां तक फीस जमा कराने के बाद भी रोल नंबर नहीं आने की बात है तो इस बारे में एनटीए से संपर्क किया जाएगा। आयोग की कोशिश की है कि किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी न हो।
विज्ञापन


फार्म भरा था सही
लाडवा के राजबीर सिंह ने बताया कि उसने अपना फार्म सही भरा था, लेकिन अब सेंटर के लिए देखा तो उसे स्थान पर महिला का फोटो गया है। साथ ही उसे कुंवारा होते हुए भी शादीशुदा दिखाया गया है। रामअवतार, सचिन ने बताया कि फीस जमा कराने के बावजूद उनका रोल नंबर जारी नहीं किया गया है, जबकि पोर्टल पर फीस भरी हुई दिखाई दे रही है। उनका आरोप है कि आयोग की ओर से उनका डाटा ही एनटीए को नहीं दिया गया। मीनू निवासी जींद के साथ भी ऐसा ही हुआ है। रवि, देव, साबिर ने कहा कि वह कई दिन से आयोग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन यहां पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें