फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर शहर में कई रोचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस खेल विभाग ने राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया। सोमवार को कई रोचक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें मैराथन, हॉकी, फुटबॉल, मुक्केबाजी और जूडो के मुकाबले शामिल हैं।
विज्ञापन

हॉकी के इस महान खिलाड़ी ध्यानचंद ने 1928, 1932, 1936 में भारत को तीन बार ओलंपिक चैंपियन का खिताब दिलवाया था। उन्होंने अपने कॅरिअर के दौरान 400 से अधिक गोल किए थे। ध्यानचंद के जन्मदिवस पर हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दौरान कोच और स्टाफ ने भी हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मैराथन में 150 बच्चों ने लगाई दौड़
सुबह के समय सेक्टर-42 स्थित खेल स्टेडियम मे मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें 150 के बच्चों ने हिस्सा लिया। परिसर से होती हुई मैराथन खेल परिसर के आसपास से होते हुए लगभग 4 किलोमीटर का सफर पूरा करते हुए वापस पहुंची।
विज्ञापन

चंडीगढ़ हॉकी अकादमी को मिली जीत
हॉकी स्टेडियम-42 की टर्फ पर एक दोस्ताना हॉकी मुकाबला सीआईएसएफ और चंडीगढ़ हॉकी अकादमी के बीच खेला गया। इसमें चंडीगढ़ हॉकी को जीत हासिल हुई।
फुटबॉल अकादमी ने जीता मैच
खेल स्टेडियम सेक्टर-42 के फुटबॉल ग्राउंड पर चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी और राजेश्चर फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी ने 2-1 से जीत लिया।
मुक्केबाजों को पदक से किया सम्मानित
खेल स्टेडियम के मुक्केबाजी सेंटर पर मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14 आयु वर्ग के 40 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। इनमें 20 लड़के और 20 लड़कियां शामिल रहीं। विजेता और उपविजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया।
स्टेट जूडो चैंपियनशिप शुरू
खेल दिवस पर सेक्टर-34 स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीन दिवसीय स्टेट जूडो चैंपियनशिप की शुरुआत सेक्रेटरी स्पोर्ट्स एसएस गिल ने की। अंडर-17 के इस टूर्नामेंट में 100 युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें