फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिप्पी हत्याकांड: मामले के जांच अधिकारी नहीं हुए अदालत में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीबीआई की विशेष अदालत में चल रहे राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज व पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील सुखमनप्रीत सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू की हत्या के मामले में जांच अधिकारी अदालत में पेश नहीं हुए। उनकी गैरहाजिरी में अदालत में एक लिखित आवेदन पेश किया गया। इसमें लिखा था कि किसी ऑफिशियल काम के कारण से वह शहर से बाहर हैं, इस वजह से अदालत में पेश नहीं हो सकेंगे। अदालत ने इस आधार पर मामले की सुनवाई 6 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी। बता दें कि सीबीआई को अदालत के आदेश के अनुसार इस मामले की फ्रेश रिपोर्ट जमा करनी है।
विज्ञापन

बता दें कि 20 सितंबर 2015 की रात सेक्टर-27 स्थित पार्क के पास सिप्पी सिद्धू का शव मिला था। सिप्पी को चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की न्यायाधीश सबीना सिंह की बेटी कल्याणी को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें