फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के लोगों को बड़ी राहत: CHB के मकानों में किए गए कई बदलाव नियमित, प्रशासक ने लगाई मुहर

Tue, 20 Dec 2022 01:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की कई फेडरेशन दिल्ली की तर्ज पर राहत की मांग कर रहे थे और सभी बदलाव को नियमित किए जाने को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे लेकिन प्रशासन ने दिल्ली की तर्ज पर राहत देने से इनकार कर दिया था। कहा गया कि चंडीगढ़ एक योजनाबद्ध शहर है, जिसकी दिल्ली की साथ तुलना नहीं हो सकती है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के मकानों में किए गए कई बदलाव को प्रशासन ने नियमित कर दिया है। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सीएचबी की तरफ से गठित कमेटी की सिफारिशों को सोमवार को मंजूरी दे दी। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि लोगों की मांग पर सीएचबी ने बोर्ड के सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था जिसने विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व अन्य हितधारकों के साथ कई बैठकें कीं और मकानों के अंदर किए गए कई बदलाव को नियमित करने की सिफारिश की। 

विज्ञापन


21 जुलाई को कमेटी ने अपनी रिपोर्ट हाउसिंग बोर्ड को सौंपी। 26 जुलाई को सीएचबी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई, जिसमें इन सिफारिशों को मंजूर कर लिया गया और सहमति के लिए प्रशासन को भेज दिया गया। नवंबर माह में प्रशासन ने इन सिफारिशों को मंजूरी दे दी और अंतिम मुहर के लिए फाइल प्रशासक पुरोहित को भेज दी थी। अब प्रशासक ने इन सभी बदलाव को मंजूरी दे दी है। घरों के अंदर किए गए विभिन्न तरह के बदलाव को लेकर अब बोर्ड की तरफ से नोटिस नहीं दिए जाएंगे।
 
बता दें कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की कई फेडरेशन दिल्ली की तर्ज पर राहत की मांग कर रहे थे और सभी बदलाव को नियमित किए जाने को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे लेकिन प्रशासन ने दिल्ली की तर्ज पर राहत देने से इनकार कर दिया था। कहा गया कि चंडीगढ़ एक योजनाबद्ध शहर है, जिसकी दिल्ली की साथ तुलना नहीं हो सकती है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन सिफारिशों को दी गई मंजूरी
  • घरों में टाइल कार्य की अनुमति इस शर्त पर दी जाएगी कि भवन बिल्डिंग लाइन के भीतर हो और 9 इंच की आम दीवार को कमांड बैंड के रूप में छोड़ा गया हो
  • लिफ्ट के निर्माण के लिए ब्लॉक के सभी आवंटियों की सहमति प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए
  • सीएचबी के घरों में सामने की ईंट की चारदीवारी को स्लाइडिंग गेट के साथ बदला जा सकता है।
  • ब्लॉक के सभी आवंटियों की सहमति के अधीन आवंटियों की तरफ से छत पर सौर पैनल स्थापित किए जा सकते हैं लेकिन इसके लिए संरचनात्मक स्थिरता (स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी) का सर्टिफिकेट जरूरी होगा।
  • स्वतंत्र घरों में 115 एमएम (4 इंच) से अधिक मोटी दीवार को हटाने की अनुमति दी जाएगी लेकिन संरचनात्मक स्थिरता का सर्टिफिकेट देना होगा।
  • बिल्डिंग की बाहर सतह पर पेंट के लिए एक ब्लॉक में सभी मंजिलों के मालिकों की आपसी सहमति की आवश्यकता नहीं होगी।
  • स्वतंत्र घरों में सीएचबी सीबीआर (शहरी) 2017 के प्रावधानों का पालन कर सकता है जो कि मरला घरों के बराबर प्लॉट किए गए हैं जैसा कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पहले से ही पालन किया जा रहा है। सीबीआर 2017 में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बाद पैनल आर्किटेक्ट सेल्फ सर्टिफिकेशन योजना के तहत योजनाओं को प्रमाणित कर सकते हैं। हालांकि आवंटियों को निर्धारित फॉमूर्ले के अनुसार अतिरिक्त एफएआर के लिए शुल्क जमा करना होगा।
  • आदर्श नक्शे को वेबसाइट से बिना चार्ज के डाउनलोड करने की अनुमति हो।
  • केवल फ्लैटों के मुख्य आंतरिक प्रवेश भाग पर टाइल कार्य की अनुमति।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें