फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बैंकों में नहीं पहुंची नई करेंसी, ऐसे मचा बवाल

Fri, 11 Nov 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
बैंक में नहीं पहुंचे नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने से इन दिनों जिन परिवारों में विवाह-शादी का कार्यक्रम है उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार बैंक खुलने के कारण भी उन लोगों की समस्या हल नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


इसके अलावा बैंकों में सुबह से लेकर शाम तक काफी भीड़ लगी रही। कुछेक बैंकों में लोगों को चार हजार रुपये ही मिल पा रहे थे। कई बैंकों में नई करेंसी नहीं पहुंचने से उन बैंकों के उपभोक्ताओं का परेशानी उठानी पड़ी।

राम नरेश ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 11 नवंबर को है। पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने से उसे बहुत परेशानी हो रही है। छोटे-मोटे कई सामान बाजार से खरीदने हैं, दुकानदार पांच सौ का नोट देखते ही न कर देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट बंद होने से शादी-विवाह वालों की बढ़ी परेशानी

रिश्तेदारों से सौ-सौ रुपये के नोट एकत्र किए हैं ताकि छोटे-छोटे काम किए जा सकें। ऐसे कई लोग हैं जिनके घरों में शादी समारोह है और वे परेशान हो रहे हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा में सुबह से ही लोगों की कतारें काउंटर पर लगी हुई थीं। लोगों को नए नोटों में दो हजार रुपये मिल रहे थे। एफसीआई में कार्यरत मुलाजिम तरसेम ने बताया कि वो अपने खाते से दस हजार रुपये निकलवाने गया तो बैंक वालों ने उसे सिर्फ पांच हजार रुपये दिए। 

सुबह 11 बजे पंजाब ग्रामीण बैंक के बाहर खड़े उपभोक्ता निर्मल कुमार ने बताया कि वो पांच-पांच सौ के नोट बदलवाने के लिए आया था, लेकिन बैंक के पास नई करेंसी नहीं पहुंची है।

एक्सिस बैंक में एक घंटे से कतार में खड़े राकेश कुमार ने बताया कि उसे चार हजार रुपये मिले हैं ताकि उनका घर का कामकाज चल सके। इसी तरह सूर्य प्रकाश ने बताया कि उसे एक सप्ताह के लिए फिरोजपुर से बाहर जाना है। उसे नई करेंसी नहीं मिली है, उसके पास पांच-पांच सौ के नोट हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें