फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बोले- 55 करोड़ लोगों को मिल रहा आयुष्मान भारत योजना का लाभ

Fri, 02 Jun 2023 01:04 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

बीते 9 वर्षों में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुले, उज्ज्वला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किए गए, लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई, 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों गिनाई। गुरुवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नौ वर्ष पूरे हो चुके हैं। ये नौ साल समावेशी प्रगतिशील और सतत विकास लाने के लिए समर्पित रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अपने सभी नागरिकों के लिए समानता और अवसरों के सृजन की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देशभर में 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन


डॉ. मांडविया ने कहा कि 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी हर नीति निर्माण और इसे कार्यान्वित करने में भारत प्रथम के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने के अपने संकल्प पर अडिग रहे हैं। यह संकल्प सरकार की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा, आर्थिक प्रबंधन, वंचित समूहों के लिए सशक्तीकरण योजनाओं, सांस्कृतिक संरक्षण के प्रयासों आदि के लिए समाधान निकालने में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। 

इस दृढ़ संकल्प को चाहे वह कोविंड-19 के खिलाफ रिकॉर्ड समय में पूरी पात्र आबादी का टीकाकरण करना हो, देश के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक निर्यात दर्ज करना हो, पूरे भारत में हो रही डिजिटल क्रांति हो, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युतीकरण में महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करना हो, विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण का हो अथवा घरों में पेयजल की सुविधा प्रदान करने का हो। सभी क्षेत्रों में देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना हर पल देश को विश्वगुरु व महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया एक ही बात कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के ‘अपना परिवार, अपना विकास’ की नीति को दरकिनार कर ‘सबका साथ, सबका विकास’ की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है।

48 करोड़ जन धन खाते खोले, नौ करोड़ गैस कनेक्शन व तीन करोड़ दिए घर
बीते 9 वर्षों में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुले, उज्ज्वला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किए गए, लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई, 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया, 10 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपये वार्षिक दिए जा रहे हैं।

मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो बार लगा बिजली कट
मंत्री जी जब प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इस बीच दो बार बिजली कट लगा। इससे पीसी बाधित हुई लेकिन बाद में जनरेटर चला कर प्रेस कांफ्रेंस की गई।

खिलाड़ियों के मामले में कुछ लोग कर रहे राजनीति
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे ओलंपिक खिलाड़ियों के प्रदर्शन व सांसद की गिरफ्तारी न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। सांसद बृजभूषण पर केस दर्ज हो चुका है। कानून के मुताबिक कार्रवाई चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें