फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और किसान को कर्ज के दैत्य ने निगला, सीएम साहब कब होगा कर्ज माफ?

Tue, 09 May 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
कर्ज से आहत भैणीवाघा के किसान ने की खुदकुशी
विज्ञापन
मानसा जिले के गांव भैणीवाघा के किसान गुरनैब सिंह (45) ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। किसान पर 8 लाख कर्ज था, जिससे आहर होकर किसान ने यह कदम उठाया। इससे पहले बीते एक हफ्ते में दो किसानों के खुदकुशी के मामले सामने आए हैं। वहीं जनवरी से अब तक जिले के 18 किसान जान दे चुके हैं। 
विज्ञापन


गुरनैब सिंह के बेटे गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनके परिवार के पास 9 एकड़ जमीन है। परिवार पर बैंक और आढ़ती का करीब 8 लाख रुपये का कर्ज था। इस वजह से उसके पिता काफी परेशानी में रहते थे। इसी के चलते गुरनैब सिंह ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद में उनको अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

थाना सदर मानसा की पुलिस ने गुरविंदर सिंह के बयान पर शव वारिसों के हवाले कर दिया है। किसान नेताओं ने सरकार से मांग की है कि खुदकुशियों को रोकने के लिए योजनाएं बनाई जाए। मृतक के पारिवारिक सदस्यों को नौकरी के साथ-साथ योग्य मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें