फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने पंजाब-हरियाणा से दिग्गज नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, जानिए

Sun, 26 Aug 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मनप्रीत बादल - फोटो : file
विज्ञापन
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में आगे बढ़ते हुए बड़ा बदलाव किया और पंजाब व हरियाणा से कई दिग्गज नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का राष्ट्रीय चुनाव मैनिफेस्टो तैयार करने वाली कमेटी का नेतृत्व पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल करेंगे। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रधान राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को पार्टी की 19 सदस्यीय मैनिफेस्टो कमेटी, 9 सदस्यीय कोर कमेटी और 13 सदस्यीय पब्लिसिटी कमेटी का एलान किया है।
विज्ञापन


हाईकमान ने बढ़ाया रणदीप, हुड्डा, सैलजा का कद
हरियाणा में गुटबाजी का शिकार कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं का कद हाईकमान ने और बढ़ा दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर तीन महत्वपूर्ण कमेटियों का गठन किया है। राहुल गांधी की मंजूरी के बाद गठित इन समितियों में कोर ग्रुप कमेटी, मेनफेस्टो कमेटी और पब्लिसिटी कमेटी शामिल है। विभिन्न राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्रियों व अन्य कांग्रेसी दिग्गजों को इन कमेटियों का सदस्य बनाया गया है।

हरियाणा से कांग्रेस के तीन बड़े दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज रणदीप सुरेजवाला को भी इन कमेटियों में जगह मिली है।  हालांकि प्रदेश में इन तीनों कांग्रेस दिग्गजों के सुर-ताल अलग-अलग रहते है और तीनों में खेमेबाजी भी जबरदस्त है। लेकिन हाईकमान ने महत्वपूर्ण कमेटियों ने इन्हें शामिल कर कई न कई इन दिग्गजों के बीच की दूरियों को कम करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गठित की गई अखिल भारतीय कांग्रेस की 9 सदस्यीय कमेटी में कोर कमेटी में हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला को जगह मिली है। जबकि 19 सदस्यीय मेनफेस्टो कमेटी में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अंबाला की पूर्व सांसद कुमारी सैलजा को सदस्य बनाया गया है। 13 सदस्यीय पब्लिसिटी कमेटी में फिर से रणदीप सुरजेवाला को शामिल किया गया है। यानी रणदीप सुरजेवाला पर हाईकमान को विशेष आशीर्वाद दिखा और जिसके चलते उन्हें दो कमेटियों का सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें