फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक हनी सिंह पर केस दर्ज होने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष को फोन पर मिल रही धमकियां

Thu, 11 Jul 2019 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को मिल रही धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने खुलासा किया है कि रैपर हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई के बाद उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं। हनी सिंह के गीत मखणा में महिलाओं के खिलाफ अश्लील शब्दों को लेकर महिला आयोग की शिकायत के बाद मोहाली पुलिस ने गायक हनी सिंह और म्यूजिक प्रोड्यूसर भूषण कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में गुलाटी ने कहा कि हनी सिंह के खिलाफ शिकायत के बाद से उनके फैंस की ओर से उन्हें धमकियां मिल रही हैं, ट्विटर पर गालियां दी जा रही हैं। लेकिन वह इससे डरती नहीं हैं और ऐसी चीजों के खिलाफ आवाज उठाना जारी रखेंगी। इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो सके हनी सिंह को गिरफ्तार किया जाए। आयोग हनी सिंह की जमानत याचिका का भी विरोध करेगा। यह ऐसे गायकों के लिए एक सबक होगा जो अपने गीतों में महिलाओं के खिलाफ अश्लीलता का प्रयोग करते हैं। आयोग अब सभी गायकों पर नजर रखेगा, यह यकीनी बनाया जाएगा कि किसी भी गीत में अश्लीलता न हो। 
विज्ञापन


गुलाटी ने कहा कि पंजाब और केंद्र सरकार को फिल्मों की तरह गीतों के लिए भी सेंसर बोर्ड स्थापित करना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसे गीत न गा सके। सेंसर बोर्ड की स्थापना के लिए वह जल्द ही सीएम से मिलेंगी। उन्होंने पंजाबी गायक गुरदास मान से अपील की कि गीतों में अश्लीलता को लेकर आयोग द्वारा शुरू की गई मुहिम में सहयोग दें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें