फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया बोले: चंडीगढ़ के लोगों ने नफरत की राजनीति करने वालों का दंभ तोड़ा, शहर को वापस दिलाएंगे सिटी ब्यूटीफुल का रुतबा

Mon, 27 Dec 2021 10:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भगवंत ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते चंडीगढ़ में भाजपा का शासन था। यहां की सांसद भी भाजपा की हैं लेकिन चंडीगढ़ की जनता ने केजरीवाल पर विश्वास जताते हुए आप को प्रचंड जीत दिलाकर सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्रदान किया है। आप की पहली प्राथमिकता सिटी ब्यूटीफुल का दर्जा खो चुके चंडीगढ़ को वापस दिलाना है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल को जनता ने मौका देने का मन बना लिया है और नफरत की राजनीति का दंभ तोड़ दिया है। यह दावा आप के राष्ट्रीय नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया है। वह सोमवार को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे सार्वजनिक होने के बाद पार्टी मुख्यालय में पार्टी के पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान के साथ पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


सिसोदिया ने चंडीगढ़ की जनता, विजेता प्रत्याशियों, चंडीगढ़ के कन्वीनर प्रेम गर्ग, सीनियर नेता प्रदीप छाबड़ा और चंद्र्रमुखी शर्मा समेत सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिया कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के लोगों द्वारा जताए भरोसे पर दिल्ली की तरह खरा उतरेगी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में दिल्ली सरकार ने देश की राजनीति में काम की राजनीति के एक नए युग की शुरुआत की थी। केजरीवाल का यह विकास मॉडल आज पूरा देश में फैल रहा है। चंडीगढ़ के नतीजे इसका जीता जागता प्रमाण है। 

पंजाब की विरोधी पार्टियों के दुष्प्रचार की निकाल दी हवा
मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब की जनता ने भी इस बार ‘इक मौका केजरीवाल नू’ देने का मन बना लिया है। दिल्ली के बाद चंडीगढ़ में मिली प्रचंड जीत ने पंजाब की सभी विरोधी पार्टियों के दुष्प्रचार की हवा निकाल दी है। चंडीगढ़ के फतवे ने दिखा दिया है कि लोग विकास की राजनीति चाहते हैं। भगवंत मान ने कहा कि सबसे शिक्षित और काबिल लोगों के शहर चंडीगढ़ ने मौजूदा भाजपा मेयर, दो पूर्व मेयर, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष और महिला मोर्चा अध्यक्ष को हराकर देश को स्पष्ट संदेश दिया है कि धर्म और क्षेत्रवाद पर आधारित विभाजनकारी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें