फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से बोले मंत्री विज- विधायक का प्रोटोकॉल मुख्य सचिव से ऊपर, आगे से न आए शिकायत

Thu, 30 Jan 2020 10:28 AM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक जिले के महम के विधायक बलराज कुंडू के बाद मंगलवार को टोहाना विधायक देवेंद्र सिंह बबली गृह मंत्री अनिल विज के दरबार में पहुंचे। बबली ने आते ही विज के सामने अपना दुखड़ा सुनाया और कहा कि नशे की सप्लाई फतेहाबाद में जोर पकड़ रही है, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। विधायक ने यहां तक कह दिया कि एसपी उनका फोन नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन


इतना सुनते ही विज ने फतेहाबाद एसपी को फोन मिला दिया। विज ने एसप्भ् को कहा कि विधायक का प्रोटोकाल मुख्य सचिव से ऊपर है। आगे से मुझे इस बावत शिकायत नहीं आनी चाहिए कि आप विधायक की सुनवाई नहीं कर रहे। विधायक जनता का चुना हुआ प्रतिनिधि है। उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करें। यदि आप व्यस्त हैं तो समय मिलने के बाद कॉल बैक करें।

इसी बीच बबली ने विज को बताया कि जिले के कुछ अन्य पुलिस अधिकारी भी उनकी बात पर गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। नशा क्षेत्र में एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। जिसके बाद विज ने उन्हें आश्वासन दिया कि जो विधायक की सुनवाई नहीं करेगा उसे बदल देंगे। विज ने कहा कि आप लिख के दो कौन सा अफसर आपसे ठीक से नहीं पेश आ रहा। उसकी बदली करना हमारा काम है।
विज्ञापन


इस घटनाक्रम के बाद विज ने अपने स्टाफ को यह भी आदेश दिए कि सभी पुलिस अधिकारियों को इस बावत पत्र लिखा जाए कि वे विधायकों के साथ सम्मानजनक ढंग से पेश आएं। जल्द ही यह पत्र जारी भी हो जाएगा।

पहले भी नशा ही बना था मुददा

मालूम हो कि संगीता कालिया से भी अनिल विज की फतेहाबाद के जनता दरबार में नशे के मुददे को लेकर ही झड़प हुई थी। उस समय भी यही बात उठी थी कि क्षेत्र में नशे की सप्लाई हो रही है और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। वह बात अलग है कि नशा उस समय से ही यहां बड़ा मुददा है जिससे मौजूदा विधायक को भी जूझना पड़ रहा है।

पूर्व सरकार में भी मान सम्मान का मुददा उठाते रहे विज
पूर्व सरकारों में भी अनिल विज विधायकों के मान सम्मान के लिए आवाज उठाते रहे हैं। हुडडा सरकार के कार्यकाल मेें उन्होंने सदन में यह बात रखी थी कि विधायक अफसरों को पत्र लिखते हैं और अफसर उनके पत्रों का जवाब नहीं देते। उस समय भी विज ने कहा था कि विधायक का प्रोटोकाल मुख्य सचिव से ऊपर होता है। जिसके बाद हुड्डा ने भी इस बात को गंभीरता से लिया था।

सोमवार को महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू अनिल विज के दरबार में पहुंचे थे। कुंडू ने विज ने अपनी आस्था जताते हुए यह कहा था कि विज उनके साथ न्याय करेंगे। कुंडू ने इस दौरान रोहतक के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ शिकायत विज को सौंपी। साथ ही उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग में हुए घोटाले के बारे में भी जांच की मांग की है।
विज्ञापन

कोई भी विधायक भ्रष्टाचार की शिकायत लाएगा तो कार्रवाई जरूर होगी

हरियाणा में निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री के बीच चल रही खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू द्वारा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर लगाये जा रहे आरोपों में अब सूबे के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि कोई भी विधायक अगर भ्रष्टाचार का मामला लेकर सामने आएगा तो शिकायत पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी ।

पंजाब में हुई एसवाईएल मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक के बाद हरियाणा में इनेलो विधायक अभय चौटाला के सभी दलों के एक होने की बात कहने पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने अभय चौटाला को आड़े हाथों लिया। विज ने कहा कि अभय चौटाला का क्या हैं ये तो शंभु जाकर उल्टी कस्सी से नहर खोदने लग गए थे अब इससे पानी नहीं आएगा। विज ने कहा कि एसवाईएल मामले का फैसला हरियाणा के हक में आ चुका है और अब इसकी एग्जीक्यूशन का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। अनिल विज ने कहा कि हम अपने हिस्से पानी जरूर लाएंगे ।

हाल ही में एक विधायक द्वारा अनिल विज की कष्ट निवारण समिति में पुलिस द्वारा रुपये लिए जाने का मामला उठाया था, तो वहीं पलवल के एसपी के सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई मारपीट पर बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि अगर ऐसा मामला सामने आता है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी और हम यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे कि कोई अधिकारी विधायकों की न सुने। वहीं पलवल एसपी मामले में विज ने बताया कि इसकी जांच के लिए गृह सचिव को जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें