इस सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए खिजराबाद रोड से कैथल रोड की तरफ असंध में घेराबंदी करके कार में सवार चार आरोपी सचिन निवासी राहड़ा थाना असंध करनाल, मनदीप उर्फ गूला निवासी राहड़ा थाना असंध करनाल, गोबिंदा उर्फ आयरन निवासी मलिकपुर थाना सफीदों जिला जींद, रामनिवास निवासी मलिकपुर थाना सफीदों जिला जींद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से अभी पूछताछ कर रही है कि उनके साथ इस वारदात में और कौन कौन शामिल थे और कार चोरी की है या नहीं।
दो बदमाशों पर पहले भी हैं मामले दर्ज
पुलिस ने बदमाशों से तीन तेजधार हथियार बरामद किये हैं, जिनमें दो चाकू व एक तलवार है, जिनसे वार कर ये बदमाश वारदात को अंजाम देते थे। इसके साथ ही पुलिस ने वह कार भी बरामद कर ली है जिसमें बैठकर ये रात को सड़कों पर घूमते थे। इनमें आरोपी सचिन के खिलाफ पहले भी लूट व चोरी के 5 मामले दर्ज हैं और आरोपी मनदीप उर्फ गुला के खिलाफ भी लूट का एक मामला कैथल जिला में दर्ज है।
इन वारदातों का किया खुलासा
- 17 जनवरी की रात को सफीदो रोड से गुरुद्वारा असंध के पास एक व्यक्ति से 1800 रुपये व एक मोबाइल चाकू की नोंक पर छीना था। असंध थाना में मामला दर्ज है।
- 17 जनवरी की रात समय करीब 01.20 बजे गांव जयसिंहपुरा के समीप एक व्यक्ति को चाकू से घायल कर 8 हजार रुपये छीन थे। असंध थाना में मामला दर्ज है।
- 19 जनवरी की रात को गावं ठरी के पास चाकू की नोक पर 3 हजार रुपये व एक मोबाइल छीना था। असंध थाना में मामला दर्ज है।
- 20 जनवरी की रात को गांव सालवन के पास से एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर 9 हजार रुपये व मोबाइल छीना था। असंध थाना में मामला दर्ज है।
- 20 जनवरी की रात करीब 08:00 बजे गांव बल्ला में गैस एजेंसी के पास से एक आदमी से चाकू की नोंक पर सोने की अंगूठी, एक मोबाइल, 1600 रुपये व एक घड़ी छीनी थी। असंध थाना में मामला दर्ज है।
- 23 जनवरी की रात को गांव फफड़ाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को बीच रास्ते में रोककर चाकू की नोंक पर उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे 9 हजार रुपये छीने थे। असंध थाना में मामला दर्ज है।
- 25 जनवरी की रात को कैथल पुंडरी के गांव बरसाना के समीप एक व्यक्ति का अपहरण करके उसका कैंटर जिसमें भैंस थी व 7 हजार रुपये छीने थे जिस संबंध में जिला कैथल के थाना पुंडरी में मामला दर्ज है।
- 23 जनवरी की रात को जींद के गांव खेड़ाखेमावती सफीदो में चाकू मारकर लूटपाट की घटना को अनजाम दिया। इस संबंध में जिला जींद के थाना सफीदो में मामला दर्ज है।
- 23 जनवरी की रात को जींद के गांव आफताबगढ़ सफीदो के पास एक व्यक्ति को चाकू मारकर 8500 रुपये व मोबाइल छीना। जिस संबंध में थाना सफीदो में मामला दर्ज है।
- 23 जनवरी की रात को जींद के गांव खेड़ाखेमावती के पास चाकू की नोक पर 4660 रुपये व एक मोबाइल छीना था, जिस संबंध में थाना सफीदो में मामला दर्ज है।
- 23 जनवरी की रात को रेलवे फाटक के पास गोहाना रोड सफीदो से एक व्यक्ति से 4000 रुपये व मोबाइल फोन छीना था, जिस संबंध में थाना सफीदो में मामला दर्ज है।