फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस प्रधान मनिंदर सिंह पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें

Sat, 12 Mar 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
यूथ कांग्रेस प्रधान मनिंदर सिंह के अंतिम संस्कार के मौके पर उनकी पत्नी को सांत्वना देते रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे का शिकार हुए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर सिंह आज पंचतत्‍व में विलीन हो गए। मनीमाजरा के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस प्रधान मनिंदर सिंह पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें

2 of 5
यूथ कांग्रेस प्रधान मनिंदर सिंह के अंतिम संस्कार के मौके पर उनकी पत्नी को सांत्वना देते रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
मनीमाजरा के श्मशान घाट में अं‌तिम संस्कार के दौरान पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल, संजय टंडन, प्रदीप छाबड़ा समेत कई राजनीति गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस प्रधान मनिंदर सिंह पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें

3 of 5
मनिंदर सिंह के अंतिम संस्कर में मौजूद लोग एवं राजनीतिक कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बीते दिन देहरादून से लौटते समय मंनिदर सिंह की हादसे में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह चंडीगढ़ लौटते समय धर्मावाला चौकी के समीप सुबह करीब 10:40 बजे शिमला बाईपास रोड़ पर उनकी तेज रफ्तार कार (सीएच-01-बीडी-3766) सड़क किनारे लगे ईंटों के ढेर से टकरा गई।

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस प्रधान मनिंदर सिंह पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें

4 of 5
मनिंदर सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद पूर्व मेयर एवं भाजपा नेता संजय टंडन - फोटो : अमर उजाला
हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का एयर बैग तक भी फट गया। इस टक्कर में मनिंदर के सिर के पीछे वाले हिस्से में गंभीर चोटें आई। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस प्रधान मनिंदर सिंह पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें

5 of 5
मनिंदर सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मनिंदर सिंह (33) पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी गोविंदपुरा मनी माजरा चंडीगढ़ किसी काम से देहरादून आए हुए थे। कार से बरामद हुए मोबाइल से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की पहचान हो सकी। हादसे की सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने उनके परिवार को सूचित किया, जो दोपहर बाद देहरादून पहुंचे और उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद चंडीगढ़ ले आए। जहां आज मनीमाजरा में उन्हें अंतिम विदाई दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें