फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा का कैट-2 मकान एक करोड़ रुपये में बिका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने 27 फ्री होल्ड फ्लैट व मकान और 4 दुकानों को बेचने के लिए ई-टेंडर किया था। इनमें से सीएचबी छह संपत्तियों को ही बेच पाया है। लोगों ने चार आवासीय और दो व्यावसायिक संपत्तियों के लिए रुचि दिखाई। इसमें मनीमाजरा का कैट-2 मकान करीब एक करोड़ एक लाख रुपये में बिका है। जो संपत्तियां नहीं बिकी हैं, बोर्ड के अनुसार उनका फिर टेंडर किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को सीएचबी ने 31 फ्री होल्ड संपत्तियों को बेचने के लिए जारी टेंडर की बोली खोली। इसमें चार आवासीय संपत्तियां बिकीं। इनमें से सेक्टर-63 के वन बीएचके दो फ्लैट हैं, जिसमें से एक 44 लाख 10 हजार और एक 45 लाख रुपये में बिका। इनका आरक्षित मूल्य 44 लाख 5 हजार 789 रुपये था। सेक्टर-49 का एक एक वन बीएचके फ्लैट 39 लाख 49 हजार रुपये में बिका है, इसका आरक्षित मूल्य 39 लाख 38 हजार रुपये था। सबसे महंगा मनीमाजरा का कैट-2 मकान बिका है। बोर्ड ने इसे एक करोड़ एक लाख रुपये में बेचा है, जबकि इसका आरक्षित मूल्य 98 लाख 60 हजार रुपये था। इनके अलावा सेक्टर-51ए की एक दुकान 80 लाख 40 हजार और दूसरी 81 लाख 77 हजार रुपये में बिकी है। इन दोनों का आरक्षित मूल्य 80 लाख रुपये था। सीएचबी की तरफ से बताया गया है कि अप्रैल 2021 से जून 2022 के बीच सीएचबी ने 195 संपत्तियां बेची हैं और करीब 126.08 करोड़ कमाए हैं।
29 जून तक जमा करानी होगी 25 फीसदी राशि
सभी संपत्तियों के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाले बोलीदाता को एक जून तक 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। अगर बोलीदाता की ओर से तय समय के अंदर इसका भुगतान नहीं किया जाता है तो बोर्ड की तरफ से ईएमडी बयाना राशि जब्त कर ली जाएगी और बोलीदाता को सीएचबी की किसी भी संपत्ति के लिए बोली लगाने से ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। बता दें कि पहले बोर्ड ई-नीलामी के जरिए आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी करता था, लेकिन अब बेहतर प्रस्तावों और गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए ई-टेंडरिंग का सहारा ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें