मनीमाजरा में शुरू हुआ प्ले ग्राउंड का काम।
- फोटो : अमर उजाला
अब मनीमाजरा के बच्चों को एक महीने बाद शानदार प्ले ग्राउंड खेलने को मिल जाएगा। इसे तैयार करने का काम निगम की ओर से शनिवार को इलाका पार्षद गुरचरण दास काला किया है। इस मौके पर रोड विंग एसडीओ बलराज छिकारा ने बताया कि प्लेग्राउंड में 12 लाख रुपये से वॉलीबाल कोर्ट, बास्केटबाल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट और फुटबाल ग्राउंड बनाया जा रहा है। वॉलीबाल कोर्ट के आसपास 12 फीट ऊंची जाली लगाई जाएगी। प्ले ग्राउंड में दो हाई मास्ट लाइटें लगाई जा रही है। इससे खिलाड़ी रात में भी खेल सकेंगे। उद्घाटन के दौरान मनीमाजरा के पार्षद गुरचरण दास काला के साथ संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान भारत भूषण गोयल, चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन के प्रधान अंकित अरोड़ा, चेयरमैन रविकांत व्यास, शकील मोहम्मद, सन्नी, सर्वजीत सिंह सरवा, अशोक भल्ला, अनिल अरोड़ा, बजलीत बली, रविंद्र मान मौजूद थे।
ओपन जिम भी बनेगा
उद्घाटन के दौरान एरिया पार्षद गुरचरण दास काका ने इस ग्रांउड में एक ओपन जिम बनाने की घोषणा की है। एसडीओ बलराज छिकारा ने कहा कि एक महीने बाद प्ले ग्रांउड बनते ही एक कोने में ओपन जिम बनाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। मनीमाजरा में बच्चों के खेलने का कोई ग्राउंड नहीं था। एक साल पहले शिवालिक गार्डन के सामने दशहरा मैदान को इलाका पाषर्द ने साफ सुथरा समतल बनाकर बच्चों को खेलने की थोड़ी सुविधा दी थी। उसके बाद अब बच्चों को हर तरह की स्पोर्ट्स सुविधा के साथ एक शानदार प्ले ग्राउंड मिलने जा रहा है।