फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा फिर बनने लगा हॉट स्पॉट, 20 दिन में बने 4 कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर की तरह एक बार फिर मनीमाजरा हॉटस्पॉट बनने लगा है। चिंता की बात यह है कि दिसंबर में अकेले मनीमाजरा में चार कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। वहीं क्षेत्र के एक युवक में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की भी पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है कि क्षेत्र में बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित होने के साथ ही कोरोना टीके की दोनों खुराक भी चिह्नित शत-प्रतिशत आबादी को जल्द से जल्द लग जानी चाहिए। बता दें कि पहली और दूसरी लहर के दौरान मनीमाजरा में स्थिति काफी खराब थी। इसके साथ ही पिछले दिनों डेंगू के कारण भी मनीमाजरा में सबसे ज्यादा लोग चपेट में आए थे।
विज्ञापन

ओमिक्रोन का मिल चुका है मरीज
मनीमाजरा में कुछ दिनों पहले ही एक व्यक्ति में ओमिक्रोन की पुष्टि हो चुकी है। इटली से लौटे मनीमाजरा निवासी 26 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि होने पर उसकी रिपोर्ट जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजी गई थी। जहां उसमें कोरोना के नए वेरिएंट की पुष्टि हुई थी। इसके बावजूद क्षेत्र में संक्रमण को लेकर लापरवाही का आलम बरकरार है। लोग सामाजिक दूरी और संक्रमण से बचाव के अन्य मानकों के पालन में अनदेखी कर रहे हैं। इससे दिनोंदिन वहां कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ती जा रही है।
बेदी बोले- कंटेनमेंट जोन का बढ़ना चिंता की बात
डब्ल्यूएचओ के पूर्व परामर्शदाता डॉ. आरएस बेदी का कहना है कि किसी भी क्षेत्र में लगातार कंटेनमेंट जोन का बढ़ना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को बचाव के सभी मानक का शत-प्रतिशत पालन करने के साथ ही दोनों खुराक जल्द से जल्द लगवा लेनी चाहिए। वही विदेश से आने वाले अपने सगे संबंधियों की यात्रा पर फिलहाल रोक लगा देना चाहिए, ताकि संक्रमण पर लगाम लग सके।
विज्ञापन

शहर में यहां बनाए गए हैं कंटेनमेंट जोन
मनीमाजरा हाउसिंग कांप्लेक्स, पिपली वाला टाउन, चूड़ीवाला मोहल्ला, माड़ीवाला टाउन, सेक्टर- 37बी, सेक्टर-22ए, सेक्टर- 35सी, सेक्टर-38 वेस्ट, सेक्टर-36, सेक्टर-32ए, सेक्टर-40ए और सेक्टर- 15।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें