चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना क्षेत्र में मैनहोल के ढक्कन चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-34 निवासी रंजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास लगे मैनहोल के ढक्कन पिछले कुछ दिनों के दौरान चोरी हो गए। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-34 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत एफआईआर नंबर 100 दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही कबाड़ी बाजार और अन्य संभावित ठिकानों पर भी नजर रखी जा रही है।