फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेसर जमीन घोटाले में ED ने हुड्डा के खिलाफ दर्ज कराया केस

Sat, 10 Sep 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
20 से ज्यादा ठिकानों पर सीबीआई की तरफ से छापेमारी
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। मानेसर भूमि घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पूर्व सीएम हुड्डा पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने हुड्डा और अन्य लोगों के खिलाफ पीएमएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

गौरतलब है कि 3 सितंबर को सीबीआई ने पिछले सप्ताह भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके करीबियों के यहां 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में कुछ दस्तावेज व एक सीपीयू को सीबीआई अपने साथ लेकर गई थी।

क्या है मानेसर घोटाला?

हरियाणा में जाटलैंड की राजनीति के दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा
बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल के दौरान मानेसर में करीब 912 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। लेकिन हरियाणा सरकार से पहले डीएलएफ और कुछ निजी बिल्डरों ने किसानों से संपर्क साधकर जमीन ले ली थी, जिसके बाद हरियाणा सरकार ने इस अधिसूचना को रद्द कर दिया।

 अधिसूचना रद्द करने से नाखुश किसान सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे। राज्य में बीजेपी सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
 
विज्ञापन

गीदड़ों की भभकी से शेर नहीं डरा करते: हुड्डा

सदन से अनुपस्थित रहे कांग्रेस विधायक दल - फोटो : amarujala
सीबीआई छापों के बाद तल्ख तेवर में दिखे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा के किसी भी नेता को नहीं छोड़ा।

सीबीआई जांच के बाद हुड्डा के डरने वाली बात कहने वाले भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि गीदड़ों की भभकी से शेर नहीं डरा करते।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने हमें शेर बनाया है और हम शेर ही रहेंगे। हुड्डा ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की बयानबाजी पर तंज कसा। कहा कि वह पहले अपनी सेहत को ठीक करें, क्योंकि उनकी सेहत हमेशा खराब रहती है। उसके बाद जनता की सेहत को ठीक कराएं जो उनकी सरकार ने बिगाड़ी हुई है। उसके बाद ही विज बोलने लायक होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें