15 अक्तूबर को चार उल्लुओं में से दो चोरी हो गए जब कि दो पहले ही मर गए थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही मामला उनके ध्यान में आया तो उन्होंने चिड़ियाघर में तैनात तीन चौकीदार सतनाम सिंह, रजिंदर सिंह और राजपाल शर्मा को नौकरी से हटा दिया जबकि बेलदार राजू का तबादला कर दिया। डीएफओ ने बताया कि पुलिस चोरी हुए उल्लुओं की तलाश कर रही है और जांच कर रही है कि उल्लू कैसे चोरी हो गए।
थाना सदर में तैनात ट्रेनी डीएसपी जसपिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस चोरी हुए उल्लुओं की तलाश कर रही है और जो सीसीटीवी कैमरे चिड़ियाघर में लगे है, उनमें चोरी की वारदात कैद नहीं हुई है। इसके चलते पुलिस को इस मामले को सुलझाने में थोड़ी देरी हो रही है। इसके अलावा नौकरी से हटाए गए तीन चौकीदारों में से दो से पूछताछ कर ली गई है लेकिन चोरी उल्लुओं के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया को भेजी शिकायत
आसरा वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष मनीष पांधी ने इस संबंध में एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग रखी है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि उक्त चिड़ियाघर के पूरे स्टाफ को सस्पेंड किया जाता है। इसके अलावा गांधी ने चिड़ियाघर में रखे गए जानवरों की पूरी जानकारी मांगी है।