चंडीगढ़। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए यूटीसीए चंडीगढ़ क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान मनन वोहरा को दी गई है। टीम के उपकप्तान गुरिन्द्र सिंह होंगे।
चंडीगढ़ क्रिकेट टीम को एलीट ग्रुप-डी में रखा गया है। चंडीगढ़ क्रिकेट टीम अपना पहला मैच 8 दिसंबर को केरल के साथ राजकोट में खेलेगी। टीम में मनन वोहरा(कप्तान), गुरिन्द्र सिंह (उप-कप्तान), सरूल कंवर, शिवम भांबरी, अंकित कौशिक, अमृत लाल लुबाना, गौरव पुरी, कुनाल महाजन, अर्पित सिंह, अर्जित सिंह,
जगजीत सिंह, संदीप शर्मा, जसकरन, बिपुल शर्मा, युवराज चौधरी शामिल हैं। वहीं स्टैंड बॉय के तौर पर जसकरनवीर सिंह सोही, गौरव गंभीर, शिवांग सैणी, देवेंद्र सिंह, अर्सलान खान शामिल हैं।