चंडीगढ़। 29वीं जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली चंडीगढ़ टीम के चयन के लिए ट्रायल लिए जा रहे हैं। ट्रायल 9 दिसंबर को गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 10 में दोपहर 1.30 बजे लिए जाएंगे। जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन सोनीपत में 25-28 दिसंबर को होगा। ट्रायल में एक जनवरी 2002 के बाद के जन्में खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। ट्रायल वाले दिन खिलाड़ी अपनी फेंसिंग की किट और आधार कार्ड साथ लाएंगे। यह जानकारी चंडीगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी मुनीष शर्मा ने दी।