फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से गोदा, पेट समेत कई जगह मिले घाव, सामने आया वीडियो

Mon, 04 Sep 2023 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

मौके पर मौजूद 41 वर्षीय रमेश चंद जोशी ने बताया कि सेक्टर- 38 वेस्ट स्थित उनके पेट्रोल पंप के सामने कुछ लोग एक युवक की पिटाई करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर रहे थे।
विज्ञापन
युवक पर हमला करता आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के मलोया थाना क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में एक युवक को दौड़ाते हुए चार-पांच बदमाशों ने चाकू और तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार रात सेक्टर-38 वेस्ट के पेट्रोल पंप के सामने उस समय प्रकाश में आई, जब स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास कच्चे रास्ते से भागता आया घायल मदद की गुहार लगाने लगा। 

विज्ञापन




युवक की पिटाई और चाकू से हो रहे हमले को देख एक जांबाज उसे बचाने के लिए पहुंच गया। बीचबचाव के दौरान जब उसने शोर मचाया और पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों को वहां आता देख आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान युवक को सेक्टर- 16 अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घायल बंटी डड्डूमाजरा का रहने वाला है।  

यह भी पढ़ें: Punjab: चार दिन रद्द रहेंगी 207 यात्री ट्रेनें, दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के कारण रेलवे ने लिया फैसला
विज्ञापन


फिलहाल घायल के बेसुध होने के चलते पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई है। मलोया थाना पुलिस पड़ताल करने में लगी हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लहुलूहान हालत में पीड़ित दौड़ते हुए आया। उसके शरीर पर घाव के निशान थे। ऐसा लग था कि उस पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। जिस दौरान पीड़ित बचने के लिए दौड़ते हुए आ रहा था और आरोपी उसका पीछा कर रहे थे। युवक के पेट, बाजुओं और कई अन्य जगह घाव के निशान हैं।

प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को दी सूचना 
मौके पर मौजूद 41 वर्षीय रमेश चंद जोशी ने बताया कि सेक्टर- 38 वेस्ट स्थित उनके पेट्रोल पंप के सामने कुछ लोग एक युवक की पिटाई करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर रहे थे। बीचबचाव कर पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई। 

घायल बंटी और हमलावर डड्डूमाजरा के रहने वाले
सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने पीड़ित पर यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया है। वारदात में घायल बंटी और हमलावर आरोपी डड्डूमाजरा के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने करीब-करीब सभी हमलावरों की पहचान कर ली है। उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही हैं। हालांकि घटना में पीड़ित के पीजीआई में बेसुध होने के चलते पुलिस फिलहाल उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई है। 

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: हनी ट्रैप में फंसे तस्कर ने आईएसआई को भेजी थी हिमाचल के योल आर्मी एरिया की तस्वीरें
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
पेट्रोल पंप के सामने कोई घटना को लेकर पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है जिससे आरोपियों के खिलाफ और पुख्ता सबूत एकत्र किए जा सके। पुलिस ने घटनास्थल से प्रत्यक्षदर्शियों के भी बयान दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

सेक्टर-38 वेस्ट पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति पर कुछ लोगों द्वारा चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने की सूचना मिली है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, बेसुध होने के चलते पुलिस बयान दर्ज नहीं कर पाई है। प्राथमिक जांच में मामला रंजिश का निकाल कर आया है। हमलावरों की पहचान कर ली है। घायल के होश में आते ही बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।  -चरणजीत सिंह विर्क एसडीपीओ साउथ-वेस्ट डिविजन चंडीगढ़

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें