फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याज पर लिए पैसे नहीं लौटाए तो युवक ने लगा ली आग, चंडीगढ़ किया गया रेफर

Fri, 25 Oct 2019 05:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पटियाला के थाना लाहौरी गेट अधीन पड़ते पुराना बिशन नगर इलाके में पड़ोसन द्वारा ब्याज पर लिए पैसे लौटाने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने खुद को लगा ली। गंभीर झुलसी हालत में 43 वर्ष के इस व्यक्ति को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


थाना लाहौरी गेट के इंचार्ज एसआई जसप्रीत सिंह ने बताया कि पुराना बिशन नगर इलाके के रहने वाले अरविंद उर्फ गागी (43) ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को ब्याज पर करीब 30 हजार रुपये दिए थे। लाटरी डालने का काम करने वाली महिला ने लोन लेने के बाद न तो ब्याज दिया और मांगने पर पैसे भी वापस नहीं दे रही थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

इससे अरविंद मानसिक तौर पर काफी परेशान था। बुधवार को अरविंद उक्त महिला के घर पेट्रोल की बोतल साथ लेकर गया था। अरविंद ने महिला को कहा कि उसे उसके पैसे लौटा दे, वर्ना वह खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर लेगा। जवाब में महिला ने गुस्से में कहा कि जाओ मरो, तेल मेरी स्कूटी से निकाल लो। इस पर अरविंद ने गुस्से में खुद को आग लगा ली। 

अरविंद के आग लगाने पर भगदड़ मच गई। जानकारी मिलने पर परिवार वालों ने एंबुलेंस को बुलाया और उसे अस्पताल दाखिल कराया गया। पुलिस के मुताबिक अरविंद 35 फीसदी से ज्यादा झुलस चुका है। हालत गंभीर होने कारण उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना इंचार्ज जसप्रीत सिंह ने कहा कि पीड़ित के बयान की जांच की जा रही है, उसके बाद ही महिला के खिलाफ पर्चा दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें