फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: गर्भवती पत्नी को छोड़ बस्ती में घुस रहे पानी को रोकने दौड़ा था नौजवान, पुलिस ने साहस को किया सलाम

Thu, 20 Jul 2023 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

एसएचओ जेजी ने कहा कि जिस दिन सरहिंद चौ में पानी का स्तर बढ़ गया था, योगी राम वहां पानी को रोकने में जुटा था। उसी दौरान इसके घर बेटे का जन्म हुआ। गरीबी के बावजूद योगी राम के जज्बे को देखकर वे बहुत प्रभावित हुए। 
विज्ञापन
योगी राम को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनाम ऊधम सिंह वाला में स्थानीय सरहिंद ड्रेन में जब अचानक जलस्तर बढ़ गया तो रविदास टिब्बी के नौजवान योगी राम ने अद्भुत साहस का परिचय दिया। योगी राम अपनी गर्भवती पत्नी गिंदो की परवाह नहीं करते ड्रेन से बस्ती में घुस रहे पानी को बंद करने में जुटा रहा। इसी दौरान योगी राम के घर में पानी आ गया और पानी के बीच ही उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। एसएचओ दीपइंदर सिंह जेजी समेत पूरी पुलिस टीम ने इस पूरे घटनाक्रम को खुद देखा।
विज्ञापन


इसके बाद योगी राम का हौसला बढ़ाने और परिवार की मदद करने के लिए पुलिस टीम योगी राम के घर पहुंची। उसके नवजात शिशु के लिए कपड़े, खिलौने और पंजीरी लेकर एसएचओ दीपइंदर सिंह जेजी उनके घर पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: Punjab: बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे सांसद हरभजन, कहा-मेरी छुट्टियों को जबरदस्ती मुद्दा बना रहे विपक्षी
विज्ञापन


इस मौके पर एसएचओ जेजी ने कहा कि जिस दिन सरहिंद चौ में पानी का स्तर बढ़ गया था, योगी राम वहां पानी को रोकने में जुटा था। उसी दौरान इसके घर बेटे का जन्म हुआ। गरीबी के बावजूद योगी राम के जज्बे को देखकर वे बहुत प्रभावित हुए। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने उसे हौसला देने और उसकी खुशी में शामिल होने के लिए यह प्रयास किया है। इलाके में पुलिस के इस प्रयास की खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर भी इस पहल की प्रशंसा की जा रही है। लोगों का कहना है कि इससे समाज को एक नई दिशा मिलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें