फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से बार-बार फोन कर रहा था भाई फिर जीजा को घर भेजा, मंजर देख उड़े होश

Fri, 22 Nov 2019 01:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निजी शिपिंग कंपनी में काम कर चुके भाई रणधीर सिंह नगर निवासी असीस इंद्र सिंह (38) ने संदिग्ध हालात में बुधवार की देर रात घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब मुंबई में रहने वाले उसके भाई मिक्की ने उसे फोन किया। फोन न उठने पर मिक्की ने अपने जीजा प्रितपाल को इस बारे में बताया और घर जाकर देखने की बात की। 

विज्ञापन


जब प्रितपाल घर पहुंचे तो शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई मूल राज ने बताया कि आसीस इंद्र शिपिंग कंपनी में पांच साल नौकरी कर चुका है। कांट्रैक्ट खत्म होने के बाद वह वापस लुधियाना आ गया। 

उसके माता पिता की मौत हो चुकी है, जबकि भाई मिक्की मुंबई में रहता है। लुधियाना के भाई रणधीर सिंह नगर में असीस अपनी दादी के साथ रहता था। पिछले काफी समय से असीस के पास कोई काम धंधा नहीं था और उसे नौकरी भी नहीं मिल रही थी। जिस कारण भी वह परेशान था। 
विज्ञापन


बुधवार की रात को दादी नीचे सो गई और असीस ऊपर पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में चला गया। उसने कमरे में जाकर फंदा लगा जान दे दी। वीरवार की सुबह मुंबई में रहने वाले मिक्की ने असीस को फोन किया। असीस ने फोन नहीं उठाया। काफी समय तक फोन न उठाने पर मिक्की ने अपने जीजा प्रितपाल को बताया और उन्हें घर जाकर देखने की बात की। जब प्रितपाल घर पहुंचे तो असीस का शव पंखे के साथ लटक रहा था। एएसआई मूल राज ने बताया कि मिक्की के मुंबई से आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें