फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: गैस चढ़ने से युवक की मौत, सीवरेज की सफाई करने उतरा था, बचाने आया साथी गंभीर, लालड़ू में हादसा

Fri, 21 Apr 2023 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली)

सार

गांव जोला कलां के रवि कुमार (26) पुत्र स्व जसबीर सिंह और गुरप्रीत सिंह (30) पुत्र स्व अजैब सिंह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के सीवरेज की सफाई करने में लगे हुए थे। वे पहले बाल्टियों से सीवरेज से गंदगी खींच कर निकाल रहे थे लेकिन सीवरेज गहरा था।
विज्ञापन
मृतक रवि। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालड़ू के गांव जोला कलां में सीवरेज की सफाई करते समय गैस चढ़ने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे सरकारी अस्पताल सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


गांव जोला कलां के रवि कुमार (26) पुत्र स्व जसबीर सिंह और गुरप्रीत सिंह (30) पुत्र स्व अजैब सिंह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के सीवरेज की सफाई करने में लगे हुए थे। वे पहले बाल्टियों से सीवरेज से गंदगी खींच कर निकाल रहे थे लेकिन सीवरेज गहरा था। इसके रवि कुमार सीवरेज में उतर गया। बाहर खड़े गुरप्रीत ने देखा कि रवि कुमार नीचे गिर गया है। इस पर शोर मचाते हुए वह खुद भी सीवरेज में उतर गया।

यह भी पढ़ें : Bathinda: परिवार के इकलौते बेटे थे सेवक सिंह, बुखार में भी कर रहे थे ड्यूटी.. मां से किया वादा रह गया अधूरा
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही शोर सुनकर लोग वहां पर पहुंचे तो देखा कि गुरप्रीत और रवि सीवरेज में औंधे मुंह गिरे हुए हैं। लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला और अचेत अवस्था में सरकारी अस्पताल लालड़ू पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि गुरप्रीत सिंह को पहले डेराबस्सी फिर सरकारी अस्पताल सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक रवि अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दिहाड़ी मजदूरी करके वह घर का गुजारा चलाता था। वहीं गुरप्रीत सिंह विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें