फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 रुपये थे जेब में, बोला- इतने पैसे में कैसे चलेगी जिंदगी, फ्लाईओवर से कूद गया कारोबारी

Thu, 06 Feb 2020 07:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर भगत सिंह चौक के पास स्थित होटल महाराजा रेजिडेंसी चलाने वाले व्यक्ति ने पठानकोट चौक पर पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। अमन नगर के निवासी अशोक कुमार ने महाराजा होटल को किराए पर लिया था लेकिन वह कर्ज में डूबा हुआ था और परेशान चल रहा था। उसकी जेब में 120 रुपये ही थे और सुबह वह पत्नी से यह कहकर घर से निकला कि 120 रुपये में कैसे जिंदगी चलेगी।

विज्ञापन


घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, अशोक का एक करीबी रिश्तेदार लंबे समय से बीमार चल रहा था, जिसके इलाज के लिए अशोक ने काफी कर्ज लिया था। कर्ज में दबने पर तंग आकर अशोक ने वीरवार सुबह पठानकोट चौक फ्लाईओवर से छलांग लगा दी।

एसएचओ सुखजीत सिंह ने बताया कि 62 साल के अशोक कुमार ने दो दिन पहले ही एक रेस्तरां खोला था, लेकिन बिलकुल रिस्पांस नहीं मिला, जिससे वह अधिक परेशान हो गया। उसकी एक बेटी दिल्ली ब्याही हुई है और दिल्ली में ही दामाद का अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


अशोक कुमार के पास इतना पैसा भी नहीं था कि वह दमाद का हाल चाल पूछने दिल्ली जा सके। वीरवार को उसने अपनी इंडिका कार फ्लाईओवर पर खड़ी की और वहां से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें