फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः वीआईपी शहर में फिर गर्माएगा प्रॉपर्टी का कारोबार, चल रही है नीलामी, वो भी ऑनलाइन

Thu, 06 Feb 2020 01:39 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
वीआईपी सिटी में एक बार फिर प्रॉपर्टी का कारोबार गर्मा जाएगा। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने बुधवार से प्रॉपर्टी की ऑनलाइन नीलामी शुरू की है। इसमें आप एससीओ, बूथ, ग्रुप हाउसिंग साइट्स, स्कूल साइटस, नर्सिंग होम साइट और पेट्रोप पंप साइट के लिए बोली लगा पाएंगे। यह सारी नीलामी प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है, जिसमें लोग 14 फरवरी तक बोली ला पाएंगे। उम्मीद है कि इस प्रक्रिया के बाद लोगों को प्रॉपर्टी कारोबार में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) का फोकस पिछले कुछ साल में बसाए गए नए प्रोजेक्टों पर है। जिनमें चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर स्थित गेटवे सिटी से लेकर न्यू चंडीगढ़ स्थित मेडिसिटी शामिल है। उक्त एरिया में अब लोग बसना शुरू हो गए हैं। ऐसे हिसाब से वहां पर अस्पताल, स्कूल और दुकानों आदि की जरूरत महसूस की जा रही है। जिसके बाद गमाडा ने ट्राइसिटी के प्रॉपर्टी कारोबार की स्टडी करने के बाद प्रॉपर्टी की नीलामी करने का फैसला लिया है।

इस ऑनलाइन नीलामी में 60 से ज्यादा उन्हीं साइटों को शामिल किया गया है जहां पर आवेदक दिल खोलकर दांव लगा सकते हैं। वहीं, इसमें लोग अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिये भी निर्धारित राशि का भुगतान कर पाएंगे। उम्मीद है कि लोगों को यह प्रोजेक्ट रास आएगा।
विज्ञापन


नए और पुराने सेक्टरों में रिहाइशी प्लॉट
शहर के अंदर पुराने और नए सेक्टरों में जो लोग बसना चाहते हैं। इस बार होने वाली प्लॉटों की ऑनलाइन नीलामी में यह मौका भी लोगों के पास रहेगा। इस दौरान सेक्टर-56, 64, 65 और 68 में रिहाइशी प्लॉटों की नीलामी होगी। इसके अलावा न्यू चंडीगढ़ में बसाए गए प्रोजेक्टों में भी रिहायशी प्लॉट हैं। इसमें कई प्लॉट कार्नर और फ्रंट गार्डन वाले भी शामिल हैं। अधिकारियों की मानें तो सभी की लोकेशन काफी शानदार है।

यहां लगेगी फाइव स्टार होटलों के लिए बोली
जानकारी के मुताबिक गमाडा की ओर से ऑनलाइन नीलामी में एयरपोर्ट रोड पर स्थित आईटी सेक्टर-66बी में कई होटल साइट्स नीलामी के लिए रखी हैं। इसमें कई फाइव स्टार होटलों की साइट शामिल हैं। एयरपोर्ट रोड अब चल गया है। वहीं, एयरपोर्ट पर भी काफी फ्लाइट्स आदि शुरू हो गई हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इन साइट्स पर लोग दिल खोलकर दांव लगाएंगे। पिछले कुछ समय से यहां चल रही होटल साइट्स निर्माण का काम आखिरी चरण में पहुंच गया है। सेक्टर-66 में अस्पताल और न्यू चंडीगढ़ ग्रुप हाउसिंग साइट्स शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें