फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बेटी के भागने की खबर सुनते ही परेशान पिता फंदे पर झूला, पत्नी से कहा-मैं ताने नहीं सह पाऊंगा

Mon, 15 Apr 2024 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

मृतक की बेटी यूनिवर्सिटी में कॉल सेंटर में नौकरी करती है। आरोपी वहीं सुरक्षागार्ड है। दो दिन पहले बेटी काम पर गई। लेकिन शाम को घर वापस नहीं आई। आरोपी युवक भी घर से गायब था। इसका पता लगते ही लड़की के पिता ने जान दे दी।
विज्ञापन
व्यक्ति ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव के गांव बरसाल में एक युवक लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया। इसका पता चलते ही पिता ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के की बहन व जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी लड़के समेत मां, बहन व जीजा पर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान जश्नप्रीत सिंह, ऊषा रानी निवासी गांव बरसाल, सनमप्रीत कौर उर्फ सिम्मी व मनोहर सिंह निवासी तुगल के रूप में हुई है।

चौकीमान चौकी के इंचार्ज रणधीर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी ने बताया कि उनकी बेटी यूनिवर्सिटी में कॉल सेंटर में नौकरी करती है। आरोपी वहीं सुरक्षागार्ड है। दो दिन पहले उनकी बेटी काम पर गई। लेकिन शाम को घर वापस नहीं आई। जब उन्होंने लड़की की तलाश शुरू की तो पता चला कि उनकी बेटी तीन बजे काम से छुट्टी लेकर चली गई जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने अपने स्तर पर पता करने की बात कही। 
विज्ञापन


इसी दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी लड़का भी अपने घर पर नही है जिसके बाद उन्हें यकीन हो गया कि आरोपी ही अपनी मां बहन व जीजा के साथ मिलकर उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया। इस दौरान बेटी की तलाश में अपने देवर के घर चली गई। जबकि उसका पति गांव बरसाल में अकेला था। इस दौरान उसके पति का फोन आया कि वह आत्महत्या करने लगा है। वह लोगों के ताने नहीं सुन सकता। अपने पति का फोन सुनकर वह तुरंत देवर के साथ अपने घर गांव बरसाल पहुंची। वहां देखा तो उसके पति ने चुनरी से फंदा लगा लिया था। वे उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने महिला के बयानों पर आरोपी लड़के, उसकी मां, बहन व जीजा पर मामला दर्ज कर लिया। चारों आरोपी अभी फरार हैं जिनको पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। लेकिन सूत्रों की मानें तो देर शाम को पुलिस ने आरोपी लड़के की बहन व जीजा को हिरासत में ले लिया जिनसे पुलिस लड़की के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें