फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मैडम रास्ता दीजिए... साइकिल सवार का बोलना अखरा, युवती ने परिवार के साथ मिलकर की पिटाई

Sat, 11 May 2024 05:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

अंग्रेज सिंह निवासी भगता भाइका ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि 6 मई को वह साइकिल चला रहा था। इस दौरान एक युवती सड़क के बीचों-बीच खड़ी हुई थी। उसने लड़की से कहा कि मैडम रास्ता दे दीजिए, मुझे साइकिल चलानी है, तो उक्त युवती बहस करने लगी कि उसने उसे मैडम क्यों कहा।
विज्ञापन
बठिंडा में युवक की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैडम रास्ता दीजिए, मुझे साइकिल चलानी है, यह कहना एक शख्स को  महंगा पड़ गया। युवती ने गुस्से में आकर अपने परिजनों संग मिलकर साईकिल सवार के साथ मारपीट कर उसे गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन


थाना दयालपुरा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हमलावर युवती गोलो कौर, मां परमजीत कौर, पिता जसवंत सिंह और भाई गौरी के खिलाफ इरादा ए हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

थाना दयालपुरा के सहायक थानेदार मंदर सिंह के अनुसार अंग्रेज सिंह निवासी भगता भाइका ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि 6 मई को वह साइकिल चला रहा था। इस दौरान एक युवती सड़क के बीचों-बीच खड़ी हुई थी। पीड़ित के मुताबिक जब उसने उक्त लड़की से कहा कि मैडम रास्ता दे दीजिए, मुझे साइकिल चलानी है, तो उक्त युवती बहस करने लगी कि उसने उसे मैडम क्यों कहा। इसी बीच युवती गोलो कौर के पिता जसवंत सिंह, मां परमजीत कौर और भाई गौरी भी मौके पर आ गए। उक्त लोगों ने तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया है कि पीड़ित की शिकायत पर युवती गोलो कोर, उसके पिता जसवंत सिंह, मां परमजीत कौर, भाई गोरी और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें