सेक्टर-31 थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 6 ग्राम हेरोइन और 16 टीकों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रामदरबार फेज-1 निवासी शुभम उर्फ मोटा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सेक्टर-31 थाना पुलिस एयरफोर्स की दीवार के पास रामदरबार फेज-1 स्थित खुशल पार्क के नजदीक गश्त कर रही थी। इस दौरान सामने से एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से 16 टीके और करीब 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट सहित आठ केस पहले से दर्ज हैं।