चंडीगढ़। शहर की प्रांशी अरोड़ा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में कांस्य पदक जीता। गेम्स के मुकाबले बिहार में आयोजित किए जा रहे हैं। प्रांशी ने मेडल व्यक्तिगत फॉइल स्पर्धा में जीता। इस खिलाड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में मणिपुर की प्रतिभागी के खिलाफ बेहतरीन खेल कौशल और साहस का परिचय दिया। पहले राउंड में 5-8 से पीछे रहने और दूसरे राउंड के बाद 8-13 से पिछड़ने के बावजूद, उन्होंने तीसरे और अंतिम राउंड में जबरदस्त वापसी करते हुए स्कोर 14-14 कर दिया। वहीं निर्णायक अंक(गोल्डन पॉइंट) में कड़े संघर्ष के बाद स्कोर 15-14 रहा। इसमें मामूली अंतर से मुकाबला मणिपुर की प्रतिभागी के पक्ष में चला गया।