फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेरकोटला बेअदबी: DGP से मिले 'आप' विधायक, कही चौंकाने वाली बात

Tue, 05 Jul 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आप एमएलए नरेश यादव
विज्ञापन
मालेरकोटला बेअदबी मामले में नाम आने पर आप विधायक नरेश यादव ने डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मुलाकात की और एक बड़ी बात कही। विधायक नरेश यादव सोमवार को पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा से उनके कार्यालय में मिले। नरेश यादव के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा केस दर्ज करने और उनके खिलाफ समन जारी किए जाने के बाद आप नेताओं का प्रतिनिधिमंडल नरेश यादव के साथ डीजीपी कार्यालय पहुंचा और मामले की उचित और निष्पक्ष जांच में हर तरह से सहयोग का वादा किया।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ आप के पंजाब इंचार्ज संजय सिंह व अन्य नेता भी थे। उल्लेखनीय है कि कुरान की बेअदबी के मामले में गिरफ्तार आरोपी के बयान पर महरौली से आप विधायक संजय सिंह भी जांच के घेरे में आ गए और उनके खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। पंजाब पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए पांच जुलाई को बुलाया है। डीजीपी से मिलने के बाद यादव ने कहा कि जैसे ही उन्हें केस दर्ज होने की सूचना मिली, वह तत्काल चंडीगढ़ पहुंचे और डीजीपी से मिल उन्हें जांच में हर तरह से शामिल होने की बात कही।

उन्होंने डीजीपी को कहा कि इस घृणित घटना में यदि उनके खिलाफ कोई भी सबूत मिलता है तो उन्हें फंदे पर लटका दिया जाए। इसके लिए वह तैयार हैं। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार डीजीपी ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। आप नेताओं ने कहा कि वह जांच से भाग नहीं रहे हैं और आप विधायक पर लगाए गए गलत और तथ्यहीन आरोपों का सामना करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


फोन काल की हो रही है जांच : डीजीपी
घटना के मुख्य आरोपी विजय और आप विधायक नरेश यादव के बीच फोन काल की पुलिस गहराई से जांच कर रही है। डीजीपी सुरेश अरोड़ा के अनुसार पुलिस हर सबूत की जांच कर रही है। उन्होंने आप प्रतिनिधिमंडल को कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें